मुख्यमंत्री परिवहन योजना
बिहार

मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अन्तर्गत दो एम्बुलेंस और तीन ऑटो का वितरण

दो एम्बुलेंस और तीन ऑटो का वितरण। फतुहा के लिए आज खुशी की खबर। फतुहा, संवाददाता। फतुहा के लिए आज खुशी की खबर आई है। स्थानीय प्रखंड कार्यालय फतुहा द्वारा मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अंतर्गत पांच लाभुकों के बीच दो एम्बुलेंस एवं तीन ऑटो का वितरण किया गया। रेखांकित करने वाली बात ये है कि यह टैम्पू और ऐम्बुलेंस मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत अनुदानित है। जिसकी प्रतिक्षा लाभुक लंबे समय से कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें- https://xposenow.com/politics/mlas-and-ministers-attended-ganesh-chaturthi-at-choubeys-house-14203-2021-09-11/

इस बारे में प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री परिवहन योजना के अन्तर्गत डुमरी निवासी कन्हैया कुमार, बाली गांव निवासी दिलीप कुमार को एम्बुलेंस एवं जैतिया गांव निवासी अभिषेक कुमार, जेठुली निवासी अरविन्द कुमार एवं प्रेम कुमार चौधरी को ऑटो दिया गया है।

इसे भी देखें- https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0https://www.youtube.com/watch?v=0x1ZB8_6vy0

  उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस पर दो लाख रुपए एवं ऑटो पर एक लाख रुपए का अनुदान सरकार द्वारा दी गई है। मौके पर लिपिक निरज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। वहीं लाभुक ने सरकार से मिले अनुदान पर प्रसन्नता जाहिर की और सरकार को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि इस अनुदानित वाहन से उन्हें अपना रोजगार करने का एक अवसर मिला है। इससे अब उनका अपना घर बेहतर तरीके से चल जाएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.