District Officer Dr. Chandrashekhar Singh
बिहार

अनुकंपा के आधार पर 26 मृतकों के आश्रितों की नियुक्ति की अनुशंसा

District Officer Dr. Chandrashekhar Singh की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक हिंदी भवन में की गई तथा कुल 26 मृत पदाधिकारियों/ कर्मियों के आश्रितों की नियुक्ति की अनुशंसा की गई। District Officer Dr. Chandrashekhar Singh और समिति के समक्ष कुल 30 मामलों पर विचार किए गए। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के 2, भवन निर्माण विभाग के 3, विद्युत विभाग के 3, ग्रामीण कार्य विभाग के 1, पथ निर्माण विभाग के 4, जल संसाधन विभाग के 3, गृह रक्षा वाहिनी के 1, स्वास्थ्य विभाग के 9 , उत्पाद विभाग के 1, शिक्षा विभाग के 1, समाहरणालय पटना के एक मामले पर विचार किए गए। इसमें से कुल 26 मृत पदाधिकारी/ कर्मी के आश्रित की नियुक्ति की अनुशंसा की गई है।

Read Also: अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

इसमें कोविड-19 के कारण अंचलाधिकारी दानापुर के निकटतम आश्रित पुत्र अभिषेक कुमार की भी नियुक्ति की अनुशंसा की गई है। कुल चार आवेदन त्रुटिपूर्ण पाए गए जिन्हें सुधार कर पुनः उपस्थापित करने का निर्देश दिया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.