रोटरी क्लब ऑफ पटना  द्वारा होटल चाणक्य में डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार झारखंड के लगभग 200 रोटेरियन शामिल ...
बिहार

रोटरी क्लब ऑफ पटना द्वारा डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार का आयोजन

 पटना,संवाददाता। रोटरी क्लब ऑफ पटना  द्वारा होटल चाणक्य में डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार झारखंड के लगभग 200 रोटेरियन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की अध्यक्षा प्रियंका कुमार के स्वागत भाषण एवं शामोली और वेदिका की गणेश वंदना तथा रोटरी पटना की महिलाओं द्वारा प्ले कार्ड से किया गया।

  डिस्ट्रिक्ट मेंबरशिप सेमिनार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन राजीव पोखरैल एआरसी ने मेंबरशिप से जुड़ी हुई कई अहम जानकारी उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व जिलापाल प्रमोद कुमार ने भी मेंबरशिप से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएं। मंडल 3250 के जिलापाल रोटेरियन संजीव ठाकुर ने रोटरी में नए मेंबर्स के मेंबरशिप को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

Read also-  कुमार विजय ने संस्था ड्रीम नेशन के एक बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली

 पूर्व जिला पाल रोटेरियन डॉ. आर भरत द्वारा आज के दिन एवं रोटरी 3250 के लक्ष्य के विषय में बताया गया। कार्यक्रम का समापन रोटी पटना के अध्यक्ष निर्वाचित रोटेरियन सुनील कुमार रावत के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

उक्त मौके पर क्लब के सचिव अजीत कुमार कोषाध्यक्ष अंजू शर्मा सेमिनार के चेयर सीबी शर्मा, रमेश चंद्र, पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार, शशि भूषण, बीसी श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, राजेश अग्रवाल, टीके सिन्हा, जीसी गांधी उपस्थित थे। साथ में क्लब के कई महिला एवं पुरूष सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति थी। बिहार झारखंड से आए सभी लोगो ने इस कार्यक्रम की काफी सराहना की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.