DM Dr Chandrashekhar Singh
बिहार

25 जुलाई तक पटना के सभी 75 वार्ड को शत प्रतिशत टीकाकृत करने का लक्ष्य हुआ निर्धारित

पटना, संवाददाता। DM Dr Chandrashekhar Singh ने पटना नगर निगम अंतर्गत सभी 75 वार्ड में लगातार 10 दिनों तक मिशन मोड में आज 15 जुलाई से विशेष अभियान चलाकर 25 जुलाई तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षदों के साथ कल बैठक की गई तथा आवश्यक निर्देश दिया गया।

इस अभियान के सफल संचालन हेतु प्रत्येक वार्ड मैं आज से एक टीम को जाना है, जो पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक टीकाकरण का कार्य करेगी। इसके लिए सभी कार्यपालक पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद को आपस में समन्वय स्थापित कर वार्ड मैं स्थल चिन्हित कर प्रत्येक दिन टीकाकरण का कार्य अपने निर्देशन एवं निगरानी में कराने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी 75 वार्ड के लिए 75 टीम का गठन कर दिया गया है। जिसमें एएनएम डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं शिक्षक रहेंगे।

Read Also: देश में जनसंख्या नियंत्रण से बड़ा मुद्दा महंगाई और भ्रष्ट्राचार है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सिविल सर्जन द्वारा अंचलबार एवं वार्डवार टीम का गठन कर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है तथा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वार्ड में लोगों के बीच मोबिलाइजेशन कर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण कराने की जवाबदेही संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी एवं वार्ड पार्षद को दिया गया है। इस अभियान के तहत टीकाकरण का कार्य सफल एवं सुचारू रूप से संचालित कर 25 जुलाई तक पटना नगर निगम के सभी 75 वार्ड को शत प्रतिशत वैक्सिनेट कर दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने वार्ड पार्षदों से वार्डों में संचालित टीकाकरण कार्य के बारे में आवश्यक फीडबैक एवं सुझाव भी प्राप्त किया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ विभा सिंह अपर समाहर्ता सामान्य विनायक मिश्रा पटना नगर निगम के सभी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी संबद्ध थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.