single use plastic
बिहार

single use plastic का उपयोग न करें :डॉक्टर अशोक घोष

पटना, संवाददाता।आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलब्ध में एक वेबीनार का आयोजन आगा खान फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य वातावरण को स्वच्छ रखने हेतु किए जाने वाले प्रयास पर चर्चा किया जाना था। इस चर्चा में डॉक्टर अशोक घोष अध्यक्ष बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने वॉटर रिसोर्स की रक्षा करने, single use plastic का उपयोग न करने की सलाह दी और बताया कि हमें कचरा प्रबंधन के लिए बैक टू बेसिक यानी ट्रेडिशनल मेथड को उपयोग में लाना होगा। इस चर्चा में मिस्टर आनंद शेखर टीम लीडर SBM- G, जल शक्ति मंत्रालय ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, ग्रे वॉटर मैनेजमेंट, एनिमल वेस्ट मैनेजमेंट और कंपोस्टिंग जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की और कहा कि इसके लिए जन चेतना, लोक शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए।

Read Also: पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) को फिर से जीवंत करने में सामूहिक प्रयास जरूरी

इस चर्चा में डॉक्टर नवीन कुमार सीनियर साइंटिस्ट बिहार स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने भी भाग लिया और बताया कि पानी, बिजली और फूड वेस्ट को रोकने के लिए आम नागरिक को प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा डिग्रेडेशन को रोकना रीस्टोरेशन के लिए एक प्रयास होगा।

Get latest updates on Corona

इस पूरी चर्चा को आगा खान फाउंडेशन के डॉक्टर असद उमर ने संचालित किया। इस कार्यक्रम को कुमार निशांत, मृत्युंजय चंद्रा, आर्का सिन्हा, सृष्टि डालमिया के द्वारा ऑर्गेनाइज किया गया था।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.