Doors and cylinders burst
बिहार

छड़ फैक्ट्री में वायलर व सिलेंडर के फटने से दर्जनों मजदूर घायल

फतुहा,अमरेन्द्र। एक सरिया फैक्टरी में वायलार व सिलेंडर (Doors and cylinders burst)के फटने से दर्जन भर मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है। नदी थाना क्षेत्र स्थित विनय सिंह की सरिया फैक्ट्री में वायलर (सिलेंडर) ब्लास्ट((Doors and cylinders burst)) हो गया।

Read Also: यास तूफान(Cyclone Yaas) को लेकर ब्लू अलर्ट,मौसमी मिजाज में बदलाव

हादसे में वहां मौजूद लगभग एक दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि नदी थाना क्षेत्र में स्थित विनय सिंह के नीलकमल सरिया फैक्ट्री में स्क्रैप में रखा छोटा खाली सिलेंडर व वायलर ब्लास्ट हो जाने से ये दुर्घटना हुई।आग लगते हीं लोगों ने भीड़ लगा दी। हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। वही सिलेंडर फटने से आसपास के लोग भी फैक्ट्री के पास जमा हो गए हैं। कुछ लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस की मदद से सभी 12 मजदूरों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल भिजवाया गया।

Latest Covid Alert: https://coronaclusters.in/bihar
बताया गया है कि कई मजदूर की स्थिति काफी गंभीर है। यह हादसा कैसे हुआ, इसकी अब तक कोई सही जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मजदूरों से ही हादसे के संबंध में जानने की कोशिश कर रही है।


	
Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.