पटना में डा. भीमरावर अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई डा. नम्रता आनंद सहित देश की नामचीन हस्तियां। एक बार फिर राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान...
बिहार

डा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान मिला डा. नम्रता आनंद को

पटना में डा. भीमरावर अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान से नवाजी गई डा. नम्रता आनंद सहित देश की नामचीन हस्तियां। पटना,संवाददाता। एक बार फिर राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये एक बड़ा और राष्ट्रीय स्तर का डा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह आयोजन जन स्वास्थ्य कल्याण समिति कीओर से बिहार विधान परिषद सभा के उपसभागार में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 151 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, पद्मश्री सुधावर्गीज, पद्मश्री विमल जैन, डा.सहजांनद प्रसाद और डा.एलबी सिंह ने संयुक्त रूप से दिया। इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि सम्मान हमारे कार्यों को रिकॉग्नाइज करता है और हमारी पहचान को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि सम्मान पाने के लिए कोई भी व्यक्ति काम नहीं करता बल्कि व्यक्ति द्वारा किया गया काम का ही सम्मान होता है।

Read also-Sawan Special: हर प्राणियों के जीवन रक्षा का संदेश है महादेव का ” भिक्षु वर्य अवतार “

डा.नम्रता ने डा.भीमराव अम्बेडकर राष्ट्रीय सम्मान के लिए जन स्वास्थ्य कल्याण समिति और उसके सचिव डा. एबी सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि देश भर के लोगों द्वारा किये गये काम को उन्होंने सम्मानित किया है और प्रोतसाहित किया है। यह प्रशंसनीय और अनुकरणीय है।

इसे भी पढ़ें- Success story: दीदीजी से पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार बन गई डा.नम्रता आनंद

उल्लेखनीय है कि डा. नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया। वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त भी डा. नम्रता को सौ से अधिक राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिल चुका है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.