दीदीजी फाउंडेशन की संस्थपाक और राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत शिक्षिका-समाज सेविका डा. नम्रता आनंद को विश्व गुरु भारत, दिल्ली से प्रकाश...
बिहार

डा. नम्रता आनंद को मिला एक और सम्मान

पटना, संवाददाता। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थपाक और राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत शिक्षिका-समाज सेविका डा. नम्रता आनंद को विश्व गुरु भारत, दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी दैनिक अखबार के साप्ताहिक प्रकाशन के शुभारंभ के अवसर पर सम्मानित किया गया।

 राजधानी पटना में दिल्ली से प्रकाशित हिन्दी दैनिक अखबार विश्व गुरु भारत के साप्ताहिक प्रकाशन का शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित था। इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगादन के लिये नम्रता आनंद को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। डा. नम्रता ने इस सम्मान के लिये विश्व गुरु भारत के ब्यूरो चीफ बिहार नरेश प्रसाद कर्ण, और कॉरपोरेट को ऑर्डिनेटर ब्यूरो, पटना नीता सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Read also- गव्य विशेषज्ञ यमुना चौधरी की पुण्यतिथि पर सह सम्मान सह सांस्कृतिक समारोह

 डा.नम्रता आनंद को वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा कैटेगरी में उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सम्मानित बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में डा. नम्रता आनंद भी शामिल थीं।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इसके अतिरिक्त डा. नम्रता को विस्मिल्ला खान सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान,चित्रगुप्त सम्मान, कर्मयोगी महिला सम्मान, नारी रत्न अवार्ड, युवा सम्मान, छात्र सम्मान, राजीव गांधी समररसता अवार्ड,बे स्ट वालिनटेयर अवार्ड, एनएसएस, इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड, अंतर्रार्ष्टीय समरसता यूनिटी गोल्ड मैडल, महिला शक्ति सम्मान स्वर्ण पदक, इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड, इंडो-नेपाल एकता अवार्ड, समाज रत्न अवार्ड, काठमांडू-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अवार्ड, नेशनल प्राइड अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर्स सम्मान, इंसपिरेशन वुमेन अवार्ड, शिक्षा विभूति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण वारियर अवार्ड पहले ही मिल चुका है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.