Dr.Ramanand Yadav
बिहार

विधायक ने सामुदायिक किचेन और लोहा पुल का किया निरीक्षण


फतुहा। कोरोनावायरस में लाॅकडाउन के चलते खासकर गरीबों-मजदूरों के रोजगार बंद होने से भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो है। जिसके कारण सरकार ने हर प्रखंड में समुदायिक किचेन चलाने की घोषणा की थी। स्थानीय विधायक Dr.Ramanand Yadav हाई स्कूल फतुहा में संचालित ऐसे ही संचालित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण करने रविवार को पहुंचे।

विधायकDr.Ramanand Yadav ने बताया कि कोविड 19 का दूसरा चरण ज्यादा घातक साबित हुआ है।उच्च विद्यालय फतुहा में सामुदायिक रसोई 22 मई से शुरू है। इसमें सभी तबके के जरूरतमंद लोगों के लिये भोजन की व्यवस्था की गई है। इन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंट का पालन करने एवं मास्क लगाने और अनावश्यक बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया।

Read Also: ट्रेन की चपेट में आयी महिला,मौके पर मौत

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतुहा पहुंचे। जहाँ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से बात कर वैक्सीनेशन तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इन्होंने ऑक्सिजन सिलेंडर, ऑक्सिजन केन्स्ट्रैटर उपलब्ध कराने एवं अस्पताल परिसर के उच्चीकरण कराने की घोषणा की। वहीं स्थानीय विधायक Dr.Ramanand Yadav गोविंदपुर-सम्मसपुर स्थित क्षतिग्रस्त पुनपुन पुल का भी जायजा लिया तथा उच्च पदाधिकारियों से दूरभाष पर इसे शीघ्र बनाने का निर्देश दिया।

इन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक पुल का धार्मिक महत्व है एवं इस पुल से शुभ अवसरों पर लाखों श्रद्धालु संगम पर स्नान करने आते हैं। वहीं यह पुल हजारों की आबादी के आवागमन का साधन है व अन्य दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. इसे शीघ्र बनवाया जाएगा।

मौके पर नगर अध्यक्ष डॉ दयानंद प्रसाद सिंह, भोला सिंह, दीपक कुमार वार्ड पार्षद, मनोज कुमार, सतीश कुमार, मोहन ठाकुर आदि मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.