Dr. Shambhu Sharan Singh
बिहार

मरीजों के मददगार बने Dr. Shambhu Sharan Singh, रात बारह बजे तक दे रहें हैं सेवा

  • Dr. Shambhu Sharan Singh करीब 200 मरीजों का करते हैं प्रतिदिन इलाज।

खगौल, संवाददाता। नगर के जाने-माने चिकित्सक Dr. Shambhu Sharan Singh इस कोविड काल में भी पूरी तन्यमयता से अपने मरीजों की सेवा कर रहे हैं। थके बगैर मरीजों की सेवा में डटे हैं एवं मरीजों की जान बचाने में जुटे हैं। चेहरे पर मुस्कुराहट, मिलनसार व सरल स्वभाव के धनी डा.शंभु शरण सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।उनकी काबिलियत की बदौलत आज उन्हें पूरा शहर जानता है। इस कोविड काल में वे पूरी तन्यमयता से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाह कर रहे हैं। सुबह-शाम मरीजों की देखरेख से लेकर उनके परिजनों को समझाने का काम भी यहीं करते हैं। उनकी व्यवहार कुशलता की वजह से हर कोई आज उन्हीं को खोजता है, मदद की गुहार लगाता है। वे हरसंभव मदद भी करते हैं। इन्हें अहले सुबह से लेकर देर रात तक मरीजों की सेवा करते हुए देखा जा सकता है।

Also read: गोपी बहू (debolina bhattacharya) का मासूम चेहरा जाओगे भूल जब देखेगें उनकी ये तस्वीरें

सही कहा गया है कि धरती पर डॉक्टर ही भगवान का दूसरा रूप है। वाकई इस महामारी की मुश्किल घड़ी में चिकित्सक किसी भगवान से कम नहीं हैं,जो मरीजों के बीच रहकर खुद की परवाह किए बगैर सेवा दे रहे हैं। ऐसा ही व्यक्तित्व हैं Dr. Shambhu Sharan Singh का। जिनकी देखरेख में करीब 200 मरीजों का प्रतिदिन इलाज चलता है। क्लिनिक परिसर में भर्ती मरीजों का इलाज Dr. Shambhu Sharan Singh की निगरानी एवं फिजियोथैरेपिस्ट विजय कुमार के देख-रेख में होता है।

  • परिवार को रात में इनके घर लौटने का रहता है इंतजार

Dr. Shambhu Sharan Singh रात में कब घर लौटेंगे यह तय नहीं है। घर पर इनकी पत्नी, बेटे-बहू को इनके आने का इंतजार रहता है। पूरा परिवार देर रात तक इनकी घर वापसी का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Get latest updates of Corona

सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिंस, खगौल व्यवसायी संघ के अध्यक्ष उमा गुप्ता, राजद नगर अध्यक्ष राज किशोर गुप्ता,फल व्यवसायी मो.रिंकू, रंजीत प्रसाद सिन्हा आदि का कहना है कि एक तरफ कोरोना मरीजों के बीच सेवा देने के क्रम में कई स्वास्थ्यकर्मी व चिकित्सक पाजिटिव हो रहे हैं। वहीं इन सब के बीच Dr. Shambhu Sharan Singh का बेहतरीन ढंग से इलाज करना एक चुनौती से कम नहीं है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.