Dr. Shyama Prasad Mukherjee
बिहार

Dr. Shyama Prasad Mukherjee जंयती समारोह का भव्य आयोजन

फतुहा, अमरेन्द्र । भाजपा हर जगह पर Dr. Shyama Prasad Mukherjee का जयंती मना रही है। वहीं शहर के स्टेशन रोड स्थित एसबी मॉल में मंगलवार को भाजपा फतुहा विधानसभा स्तर पर Dr. Shyama Prasad Mukherjee जंयती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फतुहा विधानसभा के संगठन प्रभारी रामजी प्रसाद ने जबकि संचालन भाजयुमो के प्रदेश नेता विक्की सिंह और नगर महामंत्री अरूण कुमार झा ने किया।

Read Also: Fatuha में नये नगर प्रबंधक ने किया पदभार ग्रहण

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री अमृता भूषण, फतुहा विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार ई. सत्येन्द्र कुमार सिंह, भाजपा के प्रदेश नेता रामजी सिंह, जिला संगठन प्रभारी सीता राम पाण्डेय ने Dr. Shyama Prasad Mukherjee के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Get latest updates on Corona

इस अवसर पर नेताओं ने जनसंघ के संस्थापक Dr. Shyama Prasad Mukherjee की जीवनी और उनके कार्यों को विस्तार से बताया और उनके विचारों से प्रेरणा लेने की अपील करते हुए कहा की डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर में अलग कानून के कटर विरोधी थे। आज पीएम नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया है।

कार्यक्रम में जिला मंत्री मुन्ना सिंह, लक्ष्मण साहू, गोपाल शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक झा, मधु सिन्हा, महिला मोर्चा के नगर महामंत्री पूनम केशरी, विवेक मोदनवाल, अमित शाह, केसर प्रसाद, अनुराधा सिंह, प्रतिमा पाण्डेय, मनीषा कुमारी, पिंकी साहु, मुन्नी कुशवाहा सहित फतुहा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.