पटना की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डाक्टर सिमी कुमारी को बिहार विमेंस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाक्टर सिमी महिला रोग विशेषज्ञ क...
बिहार

डाक्टर सिमी कुमारी को मिला बिहार विमेंस अचीवर्स अवार्ड

पटना, संवाददाता। पटना की सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डाक्टर सिमी कुमारी को बिहार विमेंस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। डाक्टर सिमी महिला रोग विशेषज्ञ के साथ-साथ आँकोलोजिस्ट भी हैं और निसंतानता स्पेसलिस्ट भी हैं। ये फ़िलहाल Nova ivf fertility, पटना से जुड़ी हैं। डाक्टर सिमी कुमारी अपनी चिकित्सा से अबतक लगभग सौ वैसी महिलाओं को संतान सुख उपलब्ध करवा चुकी हैं, जिन्हें किसी कारण या समस्या से प्रेगनेंसी में दिक़्क़त हो रही थी और वो मां नहीं बन पा रही थी।

dr. simmi kumari

  इसके अतिरिक्त डा. सिमी कुमारी चैरिटी भी करती हैं। वो कुछ संगठनों से जुड़ कर जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त मेडिकल कंसल्टेंसी भी देती हैं। अभी हाल ही में लंदन से संचालित एक संस्था मिशन सहयोग के साथ जुड़ कर इन्होंने पटना के एक अनाथालय घरौंदा में रहने वाली बच्चियों और महिलाओं को फ्री ऑनलाइन मेडिकल कंसल्टेंसी उपलब्ध कराई है।   

Read also –मशहूर रेसलर ‘द ग्रेट खली’ से अक्षरा ने भोजपुरी में बुलवाया रोमांटिक डायलॉग

डाक्टर सिमी को यह अवार्ड इवेंटिक मीडिया द्वारा पटना के मौर्या होटल में आयोजित सम्मान समारोह बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा दिया गया। इस अवसर पर डा. नेहा, डा. निशिका, डा. रीचा ठाकुर, डा. मंजरी सहित 25 विशिष्ट महिलाओं को बिहार विमेंस अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.