Dr. V.V. GIRI
बिहार

Dr. V.V. GIRI की जयंती पर सम्मानित हुई लाडो बानी पटेल

प्रसिद्ध साहित्यकार और जिज्ञासा संसार के प्रधान सम्पादक डॉ शिवनारायण की अध्यक्षता में बिहार विधान परिषद के एनेक्सी सभागार में देश के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ वी.वी. गिरि (Dr. V.V. GIRI) की 127वीं “जयंती सह कर्मवीर सम्मान समारोह” के अवसर पर प्रसिद्ध बाल कलाकार लाडो बानी पटेल को बिहार सरकार के गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार और भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधानपार्षद डॉ संजय पासवान के हाथों सम्मानित किया गया। डॉ वी.वी. गिरि के कार्य और संघर्ष के बाद के बारे में जानकारी देते हुए यह जोर देते हुए कहा कि भारत के मजदूरों के मान-सम्मान के लिए आजीवन उन्होंने संघर्ष किया। ‘जिज्ञासा संसार’ मासिक पत्रिका एवं ‘गोस्वामी जागरण मंच’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सारस्वत समारोह को आयोजित किया गया था।

Read Also: Special on 15th August : राष्ट्र का शान व स्वाभिमान है हमारा राष्ट्रीय झंडा

बतौर मुख्य अतिथि डॉ पासवान ने कहा कि डॉ वी.वी.गिरि (Dr. V.V. GIRI) निर्दलीय चुनाव जीतकर के उस समय के कांग्रेस के उम्मीदवार नीलम संजीवा रेड्डी को ना केवल हराया,बल्कि एक नई शुरुआत की। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के समय में उन्होंने यह काम किया। श्रमिकों के लिए सदा काम करते रहे।रेल मजदूरों के लिए उन्होंने यूनियन की स्थापना की।उनके द्वारा रचित पुस्तक आज भी प्रासंगिक बनी हुई है।

समारोह में लाडो बानी फैंस क्लब के अध्यक्ष गोलू केसरी सहित प्रवीण कुमार, दिव्यांसु सिंह,रोहन राज ,भागत प्रकास ,सिद्धि पटेल ,निशा कुमारी , लिस्शा कुमारी , कई सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर लाडो ने अयांश के 16 करोड़ के इंजेक्शन के लिए भी लोगों से मदद की अपील की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.