पटना में बुधवार को एक सामाजिक संस्था ड्रीम नेशन की विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के फाउंडर अमित कुमार सिंह ने पत्रकारों ...
बिहार

चार प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है ड्रीम नेशन

पटना, संवाददाता। पटना में बुधवार को एक सामाजिक संस्था ड्रीम नेशन की विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के फाउंडर अमित कुमार सिंह ने पत्रकारों से संबोधित करते हुए बताया की ड्रीम नेशन (मानवता को समर्पित) एक चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है।

Read also- फ्रांस की तरह, चर्च के कारनामों के लिए भारत में भी बने जांच आयोग : डॉ. सुरेन्द्र जैन

 उन्होने बताया कि वर्तमान में ड्रीम नेशन चार प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर चुका है। इसमें पहला आर्थिक आधार से पिछड़े परिवार के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देना है दूसरा प्रोजेक्ट महिला सशक्तिकरण को लेकर है, जिसमें जरूरतमंद महिला को सिलाई कढ़ाई बुनाई तथा कुटीर उद्योग से संबंधित ट्रेनिंग देकर उन्हें रोजगार से जोड़ना और तीसरा प्रोजेक्ट स्वास्थ्य को लेकर है जिसमें हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन चलाना है। साथ ही चौथा प्रोजेक्ट मिशन ग्रीन इंडिया का है इसके तहत ऑफिस गार्डन कैंपस, खेत खलिहान या फिर सड़क के किनारे पेड़ पौधे को लगाना एवं उसकी देखभाल करना है।

 मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह फिल्म अभिनेता जय सिंह राठौर ने कहा कि एक अच्छे समाज का निर्माण तभी संभव है जब हम सभी मिलकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। जय सिंह राठौर ने संस्था को हमेशा मदद का भरोसा दिलाया।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

विशिष्ट अतिथि के रूप में गंगा बचाओ अभियान के संस्थापक गुड्डू बाबा ने संस्था के सभी प्रोजेक्ट की सराहना की। साथ ही ऑक्सीजन मैन के नाम से मशहूर गौरव राय, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेविका विभा सिंह, सीआईएसएफ के वरिष्ठ पदाधिकारी मुन्ना सिंह और समाजसेवी एवं संगीतज्ञ नीतू नवगीत ने भी अपने अपने संबोधन में सामाजिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता को बहुत ही जरूरी बताया और ड्रीम  नेशन के सभी प्रोजेक्ट में कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.