बढ़ती महंगाई के खिलाफ जाप ने फूंका केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला। पटना में बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमतों  के विरोध में जन अधिकार प...
बिहार

बढ़ती महंगाई के कारण गरीबों का जीवन त्रस्त : जाप

बढ़ती महंगाई के खिलाफ जाप ने फूंका केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला । पटना, संवाददाता। पटना में बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमतों  के विरोध में जन अधिकार पार्टी ने पटना में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी का पुतला फूंका। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई कम करने के वादे के साथ सरकार में आई थी, लेकिन रोजाना महंगाई बढ़ती ही गई। आज पेट्रोल 115 रुपया से ज्यादा में बिक रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण गरीबों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

 प्रेमचन्द सिंह ने कहा कि सरकार को बढ़ते पेट्रोल के दामों को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।    

Read also- बिहार सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था को अधिकार विहिन बना दिया : वृषिण पटेल

 पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू ने कहा कि मंहगाई से आम जनता परेशान हैं। जनता सड़को पर है। लोगों में पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दाम को लेकर आक्रोश है। कोरोना के बाद लोगों की नौकरी छीनी जा रही है। वहीं चुनाव बाद पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में रोजाना इजाफा किया जा रहा है। जिसका सीधा प्रभाव मंहगाई पर पड़ा है। राजेश पप्पू ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के साथ खड़ी है। जाप महंगाई के आंदोलन को गांवों तक ले जाएगी। पटना जिला अध्यक्ष सचिदानन्द यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी पूरे प्रदेश में महंगाई को लेकर आंदोलन करेगी।

Get Corona update here

 पुतला दहन कार्यक्रम के मौके पर राजू दानवीर, भानू यादव, नवल किशोर यादव, मधुसूदन प्रसाद, टिंकू जी, समीर कुमार उर्फ करन कुमार, अशोक, विमल महतो, कमलेश कुमार सिंह, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.