दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति ने धर्म रक्षा का किया आह्वान। विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के पटना विभाग की बैठक गां...
बिहार

दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति ने गांव-गांव में धर्म रक्षा के लिए अलख जगाने का किया आह्वान

दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति ने धर्म रक्षा का किया आह्वान। पटना, संवाददाता विश्व हिंदू परिषद की महिला इकाई दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के पटना विभाग की बैठक गांधी संग्रहालय के हॉल में आयोजित की गई। बहनों को मार्गदर्शन देते हुए दुर्गावाहिनी की केंद्रीय संयोजिका प्रज्ञा म्हाला  बहन जी ने कहा कि बच्चों में संस्कार के लिए, धर्मांतरण, लव जिहाद तथा मान बिंदुओं की रक्षा के लिए गांव-गांव में धर्म रक्षा के लिए अलख जगाना पड़ेगा। उसके लिए माताओं व युवा बहनों की एकत्रीकरण बालकों के लिए सप्ताहिक बाल संस्कार केंद्र चलाना होगा।   

 उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद से ऊपर उठकर हम सब हिंदू हैं कि भाव से काम करना पड़ेगा। संतो द्वारा उद्घोषित वाक्य हिंदवा सोदरा सर्वे के आधार पर चलना पड़ेगा। उन्होंने पश्चिमी सभ्यता से ग्रसित संस्कारों को छोड़कर अपने भारतीय संस्कार को अपनाने के लिए कहा।

 Read also-  कबीर समस्त मानवता के लिए आदर्श : पूर्व न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद

 आज  देश मे दुर्गावाहिनी के द्वारा युवा बहनों का पराक्रम दिख रहा है। सेवा सुरक्षा तथा संस्कार की प्रेरणा लेकर देश के हजारों स्थानों पर दुर्गावाहिनी के शक्ति साधना केंद्र चल रहे हैं।

Get Corona update here

 कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री परशुराम कुमार मातृ शक्ति प्रांत प्रमुख डॉ शोभा रानी सिंह, महानगर संयोजिक अनिता सिंह जी, महानगर सहमंत्री मनीष सोनी, प्रिया गुप्ता, पिंकी कुमारी, सुनीता कुशवाहा, आरती प्रियदर्शिनी  सहित सैकड़ों की संख्या में बहनें उपस्थित थीं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.