महिला सशक्तीकरण की दिशा में दीदी जी फाउंडेशन की एक और पहल। पटना, संवाददाता। पटना की संस्था दीदीजी फाउंडेशन ने महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजि...
बिहार

महिला सशक्तीकरण एवं उनके उत्थान के लिए शिक्षा बेहद जरूरी : डा. नम्रता आनंद

महिला सशक्तीकरण की दिशा में दीदी जी फाउंडेशन की एक और पहल। पटना, संवाददाता। पटना की संस्था दीदीजी फाउंडेशन ने महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिये राजधानी पटना के कमला नेहरू नगर में कार्यक्रम की शुरूआत कर दी है। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और पर्यावरण लेडी ऑफ बिहार के नाम से चर्चित डा.नम्रता आनंद की अगुवाई में यह शुरूआत की गई है।

 गौर तलब है कि करीब दो दशक से डा.नम्रता आनंद महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही हैं और इससे जुड़े कई कई कार्यक्रम का आयोजन कर चुकी हैं। इसके पहले वो अपने छात्र जीवन में भी गरीब बच्चे और बच्चियों को मुफ्त शिक्षा देने का काम करती रही हैं। खास बात ये है कि उन्हीं में से कुछ बच्चियां पढ़ लिख कर अब झुग्गी झोपड़ियों के बच्चे को पढ़ा कर नम्रता आनंद के जलाए मशाल को प्रज्वलित कर रही हैं। इस बावत नम्रता कहती हैं कि बेहद खुशी मिलती है जब बीस पहले मेरे द्वारा झुग्गी बस्तियों में जलाए शिक्षा की मशाल अब भी प्रकाश दे रही है।

  इसी क्रम में राजधानी पटना के कमला नेहरू नगर में आयोजित एक कार्यक्रम डा. नम्रता आनंद ने मोटिवेशनल संबोधन में कहा कि महिलाएँ आज अपने कौशल, आत्मविश्वास और शिष्टता के आधार पर दुनिया की किसी भी चुनौती को संभालने में सक्षम हैं। वे आगे आ रहीं हैं और अपने परिवारों, अन्य महिलाओं और समाज के लिए शांति और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत के रूप में खुद को स्थापित कर रही हैं।बस सिर्फ जरूरत है उन्हें शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की।

Read also-जे गंगा के गंदा करिये, ओकर जिन्दगी अधियार बा : डा. नीतू कुमारी नवगीत

डा. नम्रता आनंद ने कहा कि हमारे आदि – ग्रंथों में नारी के महत्त्व की चर्चा है। यहाँ तक कहा गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:” अर्थात जहाँ नारी की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं। इसलिए जरूरी है कि महिलाओं को समान अवसर मिले और समान अवसर पाने के लिए जरूरी है कि वो पूरी तरह से शिक्षित हों।

Get Corona update here

  कमला नेहरू नगर की महिलाओं को झकझोड़ते हुए डा. नम्रता आनंद ने कहा कि जागो बहन, अपनी तंद्रा तोड़ो, अब नहीं तो कब ? खुद के लिए, अपनी बेटी के लिए और पड़ोस की बच्चियों के लिए शिक्षा को प्राथमिकता बनाओ।  “उन्होंने कहा, कि  दीदी जी फाउंडेशन प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की स्थापना करेगा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें निशुल्क सिलाई केंद्र खोलकर सिलाई सिखाएगा तथा उन्हें रोजगार के लिए प्रेरित करेगा.     इस अवसर पर दीदीजी फांउडेशन के सदस्यों ने 200 महिलाओं के बीच मास्क और साबुन का वितरण कर उन्हें कोरोना महामारी के बारे में जागरूक किया। मौके पर समाजसेवी सुमित गोस्वामी, गोलु कुमार समेत कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.