Chirag Paswan
बिहार

फतुहा में Chirag Paswan के समर्थन में फूंका गया बागियों का पुतला

फतुहा। लोजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद या यूं कहें कि पूरी पार्टी के लिए जमुई सांसद Chirag Paswan और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच जंग जारी है।

इसी क्रम में आज फतुहा लोजपा कार्यकर्ताओं ने रंजीत यादव के नेतृत्व में व मंटु जायसवाल की अध्यक्षता में पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इसमें Chirag Paswan के समर्थन में स्टेशन रोड कल्याणनाथ मंदिर से चौराहा होते हुए महारानी चौक तक कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर पशुपति पारस और पांच सांसदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही महारानी चौक पहुंच कर पशुपति पारस और पांच सांसदों का पुतला फूंका और चिराग पासवान को ही अपना नेता बताया।

मौके पर दिलीप पासवान, दीपसकल पासवान, फुलन पासवान, टोनी पासवान, मो. फारूख, भुषण पासवान, सूरज कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.