नगरवासियों की सुविधा के लिए अब फतुहा में ही जल्द ही सम्राट अशोक भवन और मैरेज हॉल बन कर तैयार होगा। इससे स्थानीय लोगों को काफी फाएदा मिलेग...
बिहार

फतुहा में अब करोड़ों की लागत से बनेगा सम्राट अशोक भवन और मैरेज हॉल : मुख्य पार्षद

फतुहा,अमरेंद्र। नगरवासियों की सुविधा के लिए अब फतुहा में ही जल्द ही सम्राट अशोक भवन और मैरेज हॉल बन कर तैयार होगा। इससे स्थानीय लोगों को काफी फाएदा मिलेगा। लोगों को कार्यक्रम के लिए सर्वसुविधा संपन्न हॉल तो मिलेगा ही , साथ ही अपने बच्चों की शादी के लिए उन्हें एक मैरेज हॉल भी मिल गाएगा। इस खबर से फतुहावासियों में खुशी और उम्मीद दोनों जगी है।

फतुहा नगर परिषद के मिर्जापुर नोहटा वार्ड संख्या- 14,15 में जल्द ही विवाह भवन सह सामुदायिक भवन एवं सम्राट अशोक भवन बनेगा। इसकी जानकारी मुख्य पार्षद रूपा कुमारी एवं उनके प्रतिनिधि समाजसेवी टुनटुन यादव ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि इसका टेंडर निकाला जा चुका है।टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम भी जल्दी शुरू हो चुका है।

Read also- रंजू सिंह बनी खुसरूपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद

 अपनी बात रखते हुए मुख्य पार्षद रूपा कुमारी एवं उनके प्रतिनिधि समाजसेवी टुनटुन यादव ने बताया कि फतुहा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेगा। फतुहा को सुंदर और स्वच्छ शहर बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

Get Corona update here

 मौके पर उपमुख्य पार्षद सुषमा देवी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, नगर के पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप, समाजसेवी सुधीर यादव, पार्षद-15 पूनम देवी, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार उर्फ कारु मौजूद रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.