अभियंता प्रशान्त कुमार सिन्हा शुक्रवार को पटना के होटल चाणक्या में दिल्ली निवासी सुरभि सिन्हा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।प्रशान्त सिन्ह ...
बिहार

सुरभि संग इंजीनियर प्रशान्त बंधे परिणय सूत्र में

प्रशान्त बंधे परिणय सूत्र में । पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। अभियंता प्रशान्त कुमार सिन्हा शुक्रवार को पटना के होटल चाणक्या में दिल्ली निवासी सुरभि सिन्हा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए।प्रशान्त सिन्हा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सेवा निवृत्त हुए जितेन्द्र कुमार सिन्हा के सुपुत्र हैं। सिन्हा मूलतः पटना जिला के ग्राम जैवर के निवासी हैं।

प्रशान्त सिन्हा वंगलुरु (बंगलोर) स्थित आईटी कम्पनी में कम्प्यूटर सांइस इंजीनियर है। सिन्हा का शुभ विवाह नई दिल्ली स्थित नेल्सन कम्पनी से सेवानिवृत्त प्रबन्धक विजय कुमार सिन्हा की पुत्री सुरभि सिन्हा के साथ सम्पन्न हुआ है। सुरभि सिन्हा दिल्ली स्थित निजी कम्पनी में सप्लायर चेन में कार्यरत हैं।

prasant with surabhi प्रशान्त बंधे परिणय सूत्र में

इस शुभ विवाह के अवसर पर आशीर्वाद देने जनता दल के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय सचिव तथा ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन,जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद,मुकेश महान, प्रेम कुमार, अनुराग समरूप सहित कई लोग अपस्थित थे।

Read also- मीडिया के माध्यम से हिंदू भाइयों को न्याय दिलाएं : विनोद बंसल,विहिप प्रवक्ता  

 इसके अतिरिक्त अलर्ट कमांडो के सम्पादक अशोक कुमार सिन्हा, जेके न्यूज के व्यूरो चीफ एके देव, प्रभात खबर के चेतन आनंद, क्लाउड नाइन न्यूज के सम्पादक सुजीत सागर, दूरदर्शन के अभिषेक के अतिरिक्त वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र कुमार सिन्हा, विद्या मंदिर क्लासेस के सीनियर लेक्चरर  अमित सिन्हा,अभियंता राहुल सिन्हा, अभियंता सुशांत कुमार, अभियंता आशीष भट्ट, अभियंता आयूष, अजय सिन्हा, संजय सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोगों उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.