विश्व पर्यावरण दिवस केअवसर पर मानव अधिकार रक्षक ने सोमवार को पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। मौके पर मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष...
बिहार

मानव अधिकार रक्षक ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। विश्व पर्यावरण दिवस केअवसर पर मानव अधिकार रक्षक ने सोमवार को पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। मौके पर मानव अधिकार रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि समाज में लोगों को पर्यावरण और पौधा रोपण के महत्व से जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शिक्षा केन्द्र के बच्चों द्वारा कंकड़बाग में डिफेंस कॉलोनी पार्क से रामलखन पथ बाईपास रोड तक निकाली गई।

श्री अरविंद ने कहा कि रैली के साथ साथ बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की गई। इस नुक्कड़ नाटक को कला संस्कृति की शिक्षिका स्वेता बॉबी ने तैयार की थी। दर्शकों ने इस नाटक की काफी प्रशंसा की। बच्चों ने रैली के क्रम में स्थानीय लोगों से पर्यावरण को बचाये रखने और और पौधा लगाने का अनुरोध किया। साथ ही कहा अपने जन्म दिन पर कम से कम एक पौधा तो अवश्य ही लगाएं और न केवल लगाएं बल्कि उसकी देखभाल भी करें ताकि वह जीवित बचा रह सके।

इसे भी पढ़ें- विधान सभा और संसद के सेंट्रल हॉल में श्री नारायण दास की तैल चित्र लगेः मनोज मनु
अरविंद ने कहा कि बच्चों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर स्थानीय लोगों में पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। इस जागरुकता रैली का नेतृत्व मानव अधिकार रक्षक की संस्थापक रीता सिन्हा कर रही थीं।

इसे भी पढ़ें- जलवायु परिवर्तन विषयक जागरूकता शिविर सह सेमिनार का आयोजन

रैली में रीता सिन्हा के साथ पटना जिला अध्यक्ष पूजा सिन्हा एवं अन्य सदस्य गीता प्रसाद, सीमा कुमारी, सरिता देवी, किरण कुमारी, रमा गुप्ता के अतिरिक्त स्थानीय लोग भी शामिल थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.