पर्यावरण लेडी लगातार कर रही हैं पौधरोपण। सामजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन और यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया, पाटलिपुत्र ईकाई के संयुक्त तत्व...
बिहार

पर्यावरण संरक्षण जरूरत नहीं, हमारी विवशता बन गई है:पर्यावरण लेडी

पटना, संवाददाता। पर्यावरण लेडी लगातार कर रही हैं पौधरोपण। सामजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन और यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया, पाटलिपुत्र ईकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के दूसरे दिन आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया और लोगों के पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। राजधानी पटना के कुरथौल स्थित फुलझड़ी गार्डन में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन दीदजी फाउंडेशन की संस्थापिका और यूथ हॉस्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया, पाटलिपुत्र ईकाई की संयोजिका और पर्यावरण लेडी डा. नम्रता आनंद के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान लोगों के पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

  मौके पर पर्यावरण लेडी डा. नम्रता आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की चिंता विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) पर ही नहीं, हर पल करनी चाहिए। तभी भलाई है।अब यह हमारी जरूरत नहीं, विवशता है। मनुष्य समय रहते नहीं चेता तो प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण में देरी मानवता के सुरक्षित भविष्य के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

Read also- एथनिक वियर से संबंधित स्टोर का पटना में उद्घाटन

 उन्होंने कहा, शुद्ध पर्यावरण सभी की जरूरत है, लेकिन यह तभी संभव है जबकि सभी लोग इसमें अपना सहयोग करें। पर्यावरण की शुद्धता के लिए बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाना समय की जरूरत है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

   डा. नम्रता आनंद ने कहा, पेड़ पौधे जीवन के आधार हैं। हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधारोपण हर हाल में करना होगा।आधुनिक जीवन शैली में परिवर्तन कर पर्यावरण के प्रति सजग एवं जागरूक समाज के निर्माण की आवश्यकता है। आज हमारे जीवन मे पेड़ों का बहुत महत्व है। पूरा विश्व प्रदूषण की चपेट में आ रहा है। ऐसे में हमें पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाने चाहिए। आज हम पेड़ो को कटता हुआ देख रहे हैं। जो पूरे विश्व मानव के लिए खतरे की बात है। पर्यावरण संरक्षण बहुत जरुरी है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.