वृद्धाश्रम, वृद्ध महिलाओं एवं पुरूषों की मदद, निःशुल्क कानूनी सलाह, मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाला संस्थान ‘वंदे मातरम फाउंडेशन’...
बिहार

पुनर्गठित हुई वंदे मातरम फाउंडेशन की कार्यकारिणी

पटना, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। वृद्धाश्रम के वृद्ध महिलाओं एवं पुरूषों की मदद, निःशुल्क कानूनी सलाह, मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने वाला संस्थान ‘वंदे मातरम फाउंडेशन’ ने अपनी कार्यकारणी समिति को पुनर्गठित किया है। पुनर्गठित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक बैठक कर संस्थान को मजबूत बनाने पर विचार किया। साथ ही  इसके कार्यकलाप को बेहतर तरीकों से कार्यान्वित करने पर सघन विचार- विमर्श किया।

वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने श्रीकृष्णा नगर किदवईपुरी स्थित कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वंदे मारतम फाउंडेशन का गठन अक्तूबर 2008 में किया गया था। उस समय से नियमित रूप से यह संस्था गरीबों, वृद्धों एवं असहाय छात्रों को सहयोग करने का काम कर रही है और प्रत्येक वर्ष लाल बहादुर शास्त्री और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती मानाता है। जयंती के अवसर पर समाज सेवा, पत्रकारिता आदि कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए लोगों को सम्मानित भी किया जाता है।

 उन्होंने बताया कि यह संस्थान अपने कार्यक्रमों को गति देने और सुव्यवस्थित ढंग से संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी समिति का पुर्नगठन किया गया है। पूर्व से गठित कार्यकारिणी समिति को सर्वसम्मति से 26 जनवरी (बुधवार) को भंग कर दिया गया और नयी कार्यकारिणी समिति का पुर्नगठन किया गया।

Read also- सामाजिक संगठन Didi ji foundation ने गणतंत्र दिवस पर बच्चों के बीच मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया

 अध्यक्ष ने बताया कि पुनर्गठित कार्यकारिणी समिति मे उपाध्यक्ष-सह-मीडिया सलाहकार के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा को, कोषाध्यक्ष पद पर सूरज कुमार सिंह को, संगठन सचिव के पद पर सुजीत कुमार को, अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर चन्दा दास को तथा सदस्य के रूप में सोनी गुप्ता को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है।  उन्होंने बताया कि पूर्व से कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पुष्पा तिवारी, प्रधान महासचिव रवीन्द्र कुमार, महासचिव रश्मि लता, सचिव राज कुमार गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी -सह- प्रवक्ता अनुराग समरूप को यथावत पद पर बने रहने की सहमति हुई।

Get Corona update here

अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बैठक में ही रेणु सिंह, शशांक राज, धीरज सिंह और सोनी गुप्ता ने वंदे मातरम फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.