कायस्थों की उम्मीदें पूरा करेगा जीकेसी। 4 फरवरी 2024 को दिल्ली में आयोजित होने वाले जीकेसी कार्यक्रम को लेकर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ...
बिहार

जीकेसी से कायस्थों की उम्मीदें बढ़ी हैं, इसे जीकेसी पूरा करेगा: राजीव रंजन

ग्लोबल अध्यक्ष ने कहा- जीकेसी विश्वस्तरीय संगठन है। इसका स्वरूप बड़ा है। इससे देशभर के कायस्थों की उम्मीदें जुड़ी हैं। इसलिए हम सबको भी उदार हृदय के साथ एकजुट होकर कायस्थ हित में काम करना है।

पटना,संवाददाता। कायस्थों की उम्मीदें पूरा करेगा जीकेसी। 4 फरवरी 2024 को दिल्ली में आयोजित होने वाले जीकेसी कार्यक्रम को लेकर ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की देशभर की इकाई तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में जीकेसी की अनौपचारिक बैठक पटना के लाला लाजपत राय हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने किया।

ग्लोबल अध्यक्ष ने अपनी अध्यक्षीय संबोधन में दिल्ली में 4 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में कायस्थों को वहां पहुंचने की अपील लोगों से की।साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन कि गतिविधियों एवं उसके उद्देश्यों को मजबूती एवं गतिशीलता प्रदान करने के लिए विचार और सुझाव मिलते रहना चाहिए। लेकिन कोई भी ऐसा विचार फेसबुक या व्हाट्सएप पर नहीं देनी चाहिए, जो विवाद या मतभेद का कारण बने या विवाद या मतभेद को बढावा मिले। राजीव रंजन ने कहा कि जीकेसी से कायस्थों की उम्मीदें लगी हुई हैं, ऐसे में हम सब जीकेसियन का दायित्व बढ़ जाता है। जीकेसी विश्वस्तरीय संगठन है, इसका स्वरूप बड़ा है। इसलिए हम सबको भी उदार हृदय के साथ एकजुट होकर कायस्थ हित में काम करना है। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के किसी भी सोशल प्लेटफार्म पर अनर्गल पोस्ट करने से बचें।

इसे भी पढ़ें-ग्लोरी ऑफ बिहार सम्मान से नवाजे गए विभिन्न क्षेत्र के दिग्गज

इसके साथ ही ग्लोबल अध्यक्ष ने कहा कि जीकेसी के सदस्यता अभियान को और गति देने की आवश्यकता है ताकि दूर दराज के गाँव तक भी हम पहुंचे और अपनी सेवा दे सकें। जीकेसी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से उन्होंने “शपथ पत्र” भरने और संस्था के प्रति निष्ठा की शपथ लेने की बात भी कही। शपथ लेने की शुरुआत आज से कर दी गई।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में 4 फरवरी 2024 के प्रस्तावित जीकेसी कार्यक्रम को लेकर बैठक

ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, प्रबंध न्यासी रागनी रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जितेन्द्र कुमार सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक सहित वहां उपस्थित सभी लोगों ने शपथ पत्र भर कर और शपथ लेकर आज से इस नई परंपरा की शुरुआत कर दी है। आज बिहार प्रदेश महासचिव और अधिवक्ता संजय कुमार सिन्हा ने शपथ दिलाई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.