फतुहा में कृषक गोष्ठी
बिहार

जेठुली पंचायत में कृषक गोष्ठी, अमित शाह ने किया ऑनलाइन संबोधित

कृषक गोष्ठी को अमित शाह ने किया ऑनलाइन संबोधित। फतुहा, संवाददाता। राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन के तहत इफको किसान द्वारा आयोजित फतुहा के जेठुली पंचायत के शुकुलपुर गांव में ऑनलाइन एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में बड़ी संख्यै में किसानों ने भाग लिया।

सजीव प्रसारण के माध्यम से भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय बनाना ही किसानों के लिए नई गति और नई दिशा तय करेगा। यह मंत्रालय सही मायने में किसानों के लिए लोक कल्याणकारी एवं लाभकारी कार्यों से अवगत कराएगा और जीवन खुशहाल बनाएगा।

इसे भी पढ़ें– success story : फतुहा के Om Prakash Gupta को मिला IAS में 339 वां रैंक

  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य सह किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने उपस्थित किसानों के बीच स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

 कार्यक्रम के संचालनकर्ता यशोदा इंटरप्राइजेज के संयोजक अर्जुन प्रसाद यादव ने इफको के  सहायक हरीहर नायक, मनीष कुमार, अरुणेश त्रिपाठी, दीपक सिन्हा को बुके देकर स्वागत किया तथा इफको कंपनी के सदस्यों से किसानों का परिचय कराया। इफको कंपनी के स्टेट हेड गौतम दत्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इसे भी देखें – https://www.youtube.com/watch?v=HforSbVfidM

सजीव प्रसारण एवं कृषक गोष्ठी में अजय कुमार यादव, इंदु शेखर सिंह सुमन यादव राज किशोर पांडे बिजेंद्र प्रसाद यादव अर्जुन प्रसाद सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। फतुहा प्रखंड में बाली पंचायत में भी अमन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुई।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.