फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद रूपा कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार की नगर परिषद की बैठक हुई। संचालन नगर कार्यपालक प्रवीण कुमार ने किया।...
बिहार

फतुहा नगर परिषद की 109 करोड़ की अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पास

फतुहा नगर परिषद के बजट में आमदनी का लक्ष्य प्राप्ति के लिए मकान कर वसूली, ट्रेड लाईसेंस निर्गत करने, मोबाईल टावर, होडिंग लगाने वालो से टैक्स लेने पर जोर।

फतुहा, संवाददाता। फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद रूपा कुमारी की अध्यक्षता में शुक्रवार की नगर परिषद की बैठक हुई। संचालन नगर कार्यपालक प्रवीण कुमार ने किया। बैठक में वित्तीय बर्ष -2022- 2023 के लिए 109 करोड़ की अनुमानित बजट पेश किया गया।जिसे वार्ड पार्षदों से सर्वसम्मति से पास किया।

Read also- भाजपा किसान मोर्चा ने लगाई टिफ़िन चौपाल, गरीब कल्याण कार्यक्रम पर चर्चा

 बजट में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ आमदनी का लक्ष्य प्राप्ति करने के उपाय पर भी बात की गई है। आमदनी के लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए मकान कर वसूली, ट्रेड लाईसेंस निर्गत करने, मोबाईल टावर, होडिंग लगाने वालों से टैक्स लेने पर जोर दिया गया है। वहीं बैठक में बरसात पूर्व नालों की उड़ाही, शहर में बंद हुए राशन कार्डों को चालू कराने की मांग भी वार्ड पार्षदों ने की है।

Get Corona update here

 बैठक में नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुषमा देवी, सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा, वार्ड पार्षद केशर प्रसाद, संगीता देवी, अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार चंद्रवंशी, मो. बबलू, जय प्रकाश यादव उर्फ चंगरू जी, दीपक कुमार, संजय कुमार बिट्टू, वीणा देवी, सुजाता देवी, बेबी देवी, संजु देवी, कलावती देवी, रंभा देवी, सरिता देवी सहित कर्ई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.