फेस ऑफ बिहार बनीं अनामिका। फतुहा के लिए खुशी की खबर है कि यहां की एक महिला राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटीं हैं। शहर ...
बिहार

फतुहा की अनामिका अग्रवाल बनी फेस ऑफ बिहार एवं मिसेज पॉपलर ऑफ बिहार

फतुहा, संवाददाता। फेस ऑफ बिहार बनीं अनामिका। फतुहा के लिए खुशी की खबर है कि यहां की एक महिला राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटीं हैं। शहर की बांकीपुर गोरख निवासी भाजपा नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनामिका अग्रवाल को बीते रविवार को पटना के चाणक्या होटल में आई ग्लेम द्वारा मिस बिहार चुनने के लिए आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगता 2011- 22 में अनामिका अग्रवाल को फेस ऑफ बिहार चुना गया है। सात ही मिसेज पॉपलर ऑफ बिहार का भी खिताब उन्हें दिया गया है।

Read also- गुरु का राशि परिवर्तन : 13 अप्रैल के बाद पलटेंगे 6 लगन वालों की किस्मत

इस डबल उपलब्धि पाकर अनामिका अग्रवाल ने फतुहा का नाम रौशन किया है। मुख्य अतिथि पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी, गेस्ट आफ ऑनर आदित्य शंकर प्रसाद, एक्टर माडल प्राची पांडेय, टीम व स्टेट कोआर्डिनेटर व गेस्ट आफ आनर रौनक अनवर, स्पेशल गेस्ट बिट्टु सिंह भी इस मौके पर मौजूद थे।

Get Corona update here

 अनामिका अग्रवाल की इस उपलब्धि पर फतुहा के समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने बधाई और शुभकामना दी है। इन लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि अनामिका के साथ साथ फतुहा की भी है।इससे सौंदर्य प्रतियोगिता को लेकर फतुहा में भी जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही फतुहा की महिलाओं और लड़कियों को ऐसी प्रतियोगिता में शामिल होने की प्रेरणा भी मिलेगी।   

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.