160 ग्रुप डी रेलकर्मियों को वितरित किया गया बाढ़ किट बैग। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की ओर से  अध्यक्षा भारती शर्मा द्व़ार...
बिहार

160 ग्रुप डी रेलकर्मियों को वितरित किया गया बाढ़ किट बैग

पटना,संवाददाता। 160 ग्रुप डी रेलकर्मियों को वितरित किया गया बाढ़ किट बैग। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की ओर से  अध्यक्षा भारती शर्मा द्व़ारा उत्तर बिहार के 160 ग्रुप डी कर्मचारियों के बीच एक समुचित बाढ़ किट वितरित किया गया। यह वितरण समस्तीपुर मंडल के बाढ़ प्रभावित इलाकों के 26 विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत 160 ग्रुप डी कर्मचारियों के बीच किया गया।

गौरतलब है कि समस्तीपुर मंडल के कई स्टेशनों का इलाका बाढ़ प्रभावित है। और इस लिहाजन यह बाढ़ किट बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। बाढ़ किट पाकर ग्रुप डी के कर्मचारी बहुत ही खुश दिखे और पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर का आभार प्रकट किया। दूसरी तरफ पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर अक्सर इस तरह के जन सेवा का काम करता ही रहता है।

 इस बाढ़ किट बैग में खाद्य पदार्थ, दवाइयां, पानी की बोतल, बरसाती, टॉर्च, तौलिया, ओआरएस एवं पेय पदार्थ रखकर दिया गया था।

इस अवसर पर संगठन की सचिव सीमा गोयल एवं समस्तीपुर मंडल संगठन की अध्यक्षा  अनुजा अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित थीं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.