श्रम दिवस के अवसर पर अराधना सेवा समिति ने जरुरतमंद लोगों को भूखे नहीं सोने देने की संकल्प के साथ 1 मई से स्थानीय आकाशवाणी, बापू सभागार,और प...
बिहार

श्रम दिवस पर जरुरतमंदों के बीच किया भोजन वितरण

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। श्रम दिवस के अवसर पर अराधना सेवा समिति ने जरुरतमंद लोगों को भूखे नहीं सोने देने की संकल्प के साथ 1 मई से स्थानीय आकाशवाणी, बापू सभागार, और पटना सिटी में असहाय, गरीब जरुरत मंदों के बीच भोजन का वितरण शुरू किया है।

यह जानकारी देते हुए अराधना सेवा समिति के व्यवस्थापक धीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि असहाय गरीब और जरुरतमंदों के बीच भोजन वितरण के लिए प्राप्त सहयोग राशि से भोजन तैयार कर वितरण किया जायेगा।

 उन्होंने बताया कि श्रम दिवस के अवसर पर सीता सदन, शिवपुरी, चित्तकोहरा निवासी मनोज कुमार एवं उनके समस्त परिवार के द्वारा गुप्त दान से भोजन का वितरण किया गया। भोजन वितरण में धीरेन्द्र गुप्ता, पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिन्हा, अनिता गुप्ता, समाज सेवी पत्रकार पूजा ऋतुराज और देवी शामिल थे।

Read also-पटना में डिजायन योर करियर विषय पर लेक्चर का आयोजन

 उन्होंने बताया कि हमें हिम्मत, हौसला और हमेशा सहयोग देने का आश्वासन लोगों से लगातार मिल रहा है। उनके सहयोग और मेरी मिहनत से गरीबों, असहाय और जरूरतमंदों की मदद हमेशा की जाती रहेगी।

Get Corona update here

श्री गुप्ता ने कहा कि इस कार्य में हम उन सभी लोगों का स्वागत करते हैं, जो संकट की घड़ी में असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों  को सहयोग करना चाहते हैं। गरीब, असहाय और जरूरत मंदों की सेवा करने से उनकी दुआएं परिवार और रोजी रोजगार पर बनी रहती है। इसलिए हमारा उद्देश्य है कि “भूखा सोए न कोई अपना”।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.