JAP
बिहार

JAP कार्यालय में मनाई गई पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की जयंती

  • किसानी को मनरेगा से जोड़ने के लिए आंदोलन करेगी जाप:- अखलाक अहमद

पटना,संवाददाता।पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज समाजवादी नेता स्वर्गीय रघुवंश प्रसाद सिंह की 75वीं जयंती आज जन अधिकार पार्टी(लो) कार्यालय में मनाई गई। इस मौके पर JAP नेताओं ने रघुवंश प्रसाद सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी और उन्हें याद करते हुए समाजवाद का बड़ा हस्ताक्षर बताया। JAP के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अखलाक अहमद ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने समाजवाद का उच्च मानदंड स्थापति किया। वे गरीबों के मसीहा थे और किसानों के हक को लेकर हमेशा मुखर रहे। आज जरूरत है किसानी को मनरेगा से जोड़ा जाए। पार्टी इसके लिए गांव से लेकर शहर तक आंदोलन करेगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह ने कहा कि रघुवंश बाबू देश के गरीबों को मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना दी, जिसने कईयों की जिंदगी बदल दी। उन्होंने जनता के मुद्दे को अपने राजनीतिक जीवन में प्रमुखता दी। राजद में रहते हुए भी उनका चरित्र बेदाग था। वे हमेशा राजनीति में आने वालों लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत रहेंगे। उनका राजनीतिक दृष्टिकोण दलगत राजनीति से काफी ऊंचा था। वहीं, JAP के संगठन महामंत्री सह राष्ट्रीय महासचिव भाई दिनेश ने कहा कि रघुवंश बाबू उन समाजवादियों में थे, जिन्होंने समाजवाद की सही अवधारणा को जिंदगी भर अपने साथ रखा। वे सादगी से भरे अपने जीवनकाल में अपना घर तक पक्का नहीं करवा सके। रघुवंश बाबू का राजनीतिक जीवन सार्थक और जनहित की राजनीति का सबक देता है। यह हमारा दुर्भाग्य है कि आज वे हमारे बीच नहीं है, लेकिन वे सदैव हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहेंगे।

Read Also: 9 जून से खत्म हो सकता है बिहार में Lock down

JAP के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रघुवंश समाजवाद के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना दी, जो बेहद सराहनीय थी। मनरेगा से अब किसानों को भी जोड़ा जाए, क्योंकि किसानों की हालत लगातार खराब हो रही है। इसके लिए जाप गांव से लेकर शहर तक आंदोलन भी करेगी। यही रघुवंश बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह ने कहा कि रघुवंश बाबू के दिल में गांव बसा था। वह जानते थे कि ग्रामीण विकास के जरिए ही देश को तरक्की के मार्ग पर लाया जा सकता है। वे समाजवाद का चेहरा हमेशा बने रहे।

Get latest updates on Corona

मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रानी चौबे, युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, पटना जिलाध्यक्ष सचितानन्द यादव, अकबर अली, संजय सिंह, नीरज कमांडो , भानु यादव, मोनू, निशांत सहित कई लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.