मुकेश महान सहित 12 लोग हुए सम्मानित।आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आश्रय ओल्ड एज होम ने आज अपना 6ठा स्थापना दिवस समारोह...
बिहार

आश्रय ओल्ड एज होम का स्थापना दिवस संपन्न, मुकेश महान सहित 12 लोग हुए सम्मानित

मुकेश महान सहित 12 लोग हुए सम्मानित। पटना, संवाददाता। आश्रय चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित वृद्धाश्रम आश्रय ओल्ड एज होम ने आज अपना 6ठा स्थापना दिवस समारोह साहित्यिक अंदाज में मनाया।  साहित्यिक अंदाज इसलिए कि स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया था। वृद्धाश्रम के स्थापना दिबस पर वरिष्ठ और वृद्ध कवियों की कविता पाठ श्रोताओं को सुखद अहसास करा गया।

 91 वर्षिय कवि श्याम बिहारी प्रभाकर ने कविता ने शहर सो रहा है, शहर जाग रहा है, ये क्या हो रहा है, शहर सड़कों पर भाग रहा है… सुनकर श्रोता आनंदित तो हुए ही साथ ही भाव विह्वल भी हुए। साथ में सभी कवियों ने वृद्धावस्था पर आधारित कविताओं का पाठ भी किया।

 युवा कवियित्री प्रीति सुमन सीतामढ़ी से थीं और अपनी कविता पाठ में भी उन्होंने सीतामढ़ी और सीता मइया का बखान किया। इस कविता पाठ से माहौल भक्तिमय हो गया। इसी तरह कवि शिवचंद्र सिन्हा और जयप्रकाश पुजारी ने भी अपनी कविता का पाठ किया। कवि गोष्ठी का संचालन बांके बिहारी कर रहे थे।

 कवि गोष्ठी के बाद आश्रय ओल्ड एज होम ने कुछ वैसे लोगों को सम्मानित भी किया, जिन्होंने किसी किसी रूप में संस्था की किया है। सम्मानित होने वालों में आनंद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश महान, बिहार के चर्चित रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह, सामाज सेविका-शिक्षिका और पर्यावरण लेडी के नाम से चर्चित डा. नम्रता आनंद, अंकिता सहाय, विजय रंजन, अशोक प्रियदर्शी, युगल किशोर सिन्हा, मुन्ना सिंह, प्रिंस राज, समाज सेविका और शिक्षका आशा पांडे, डॉली पांडे प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त खेसारी लाल यादव फाउंडेशन, वृद्ध केयर, इनरव्हील क्लब, मिशन सहयोग जैसी संस्थाओं को भी ओल्ड एज होम ने सम्मानित किया।

 मौके पर भोजपुरी फिल्मस्टार वीडियो कॉलिंग के माध्यम से वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया और कहा कि संस्था को जब जरूरत होगी हम साथ खड़े मिलेंगे। कार्यक्रम को आश्रय ओल्ड एज होम की सचिव बीना गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गांधी,ने भी संबोधित कियाष संचालन दीपक आनंद कर रहे थे।       

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.