पटना से सटे कुरथौल में चार- चार ब्यूटी क्वीन पहुंची सावन मिलन समारोह की शोभा बढ़ाने। यह आयोजन था सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन का। इस सावन ...
बिहार

चार-चार ब्यूटी क्वीन ने समां बांधा दीदीजी फाउंडेशन सावन मिलन समारोह में

एकता का प्रतीक है सावन मिलन समारोह प्रकृति को समृद्ध बनाता है सावन का महीना : डा. नम्रता आनंद

पटना,सवाददाता। पटना से सटे कुरथौल में चार- चार ब्यूटी क्वीन पहुंची सावन मिलन समारोह की शोभा बढ़ाने। यह आयोजन था सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन का। इस सावन मिलन समारोह में इन चारों ब्यूटी क्वीन सहित गांव की महिलाओं और लड़कियों जमकर अपना जलवा दिखाया। इनका साथ दिया हर्षा म्यूजिकल ग्रुप ने।

   राजधानी पटना के कुरथौल के राजपूताना स्थित फुलझड़ी गार्डन में दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद ने सावन की उमंग दीदीजी फाउंडेशन के संग कार्यक्रम का आयोजन किया। हरा परिधान, हरी चुडिया,मेहंदी आदि से सज धज कर, झूले पर बैठ कर कजरी एवं बज रहे सावन गीत के बीच पूरे हर्षोल्लास के साथ सावन मिलन कार्यक्रम मनाया गया।  

 कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी। इसके बाद स्वर्गीय फुलझड़ी  देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया कॉन्टिनेंट श्वेता झा, मिस पटना दिव्यांशी, आईग्लैम मिसेज बिहार फर्स्ट रनर अप स्वर्णलता शर्मा और मिस रॉयल स्टार इंडिया अलीशा मौजूद थीं। फाउंडेशन की ओर से इन अतिथियों को फूलबुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन गीतों पर जमकर मस्ती की। सावन गीतों के साथ ही कार्यक्रम में हरी साडियों में महिलाओं ने खूब हरियाली बिखेरी। कार्यक्रम का संचालन डा. नम्रता आनंद, प्रेम कुमार और अखौरी योगेश कुमार ने किया।  इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा,  सावन जीवन में हरियाली का प्रतीक है। सावन के महीने में हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। यह महीना सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन का महीना प्रकृति को समृद्ध बनाता है। सावन के मौसम में प्राकृतिक का मनोरम रूप देखने को मिलता है। इस मौसम में धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। सावन महीने में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से हर मनोकामनाएं पूरी होती है।     

 डा. नम्रता ने कहा कि हम हर साल सावन मिलन समारोह का आयोजन करते हैं। इसमें सभी महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। श्वेता झा ने कहा,सावन का महीना बहुत पवित्र महीना होता है. इस महीने में चारों तरफ हरियाली छा जाती है. निश्चित तौर पर उदास मन को कहीं ना कहीं खुशी मिलती है।  दिव्यांशी ने कहा, सावन मिलन कार्यक्रम के जरिए एक-दूसरे से भी मेल मिलाप हो जाता है. ऐसे कार्यक्रम हमें हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं।स्वर्णलता शर्मा ने कहा कि सावन महीने में हरे रंग का बहुत महत्व होता है। सावन में महिलाएं और युवतियां हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनती हैं। हरा रंग प्रेम, प्रसन्नता और खुशी की प्रतीक माना जाता है। अलीशा ने कहा, महिलाएं सावन के महीने में हरे रंग का सिंगार करके भगवान और प्रकृति को धन्यवाद देती हैं।

  नृत्य, संगीत, झूला का आनंद महिलाओं ने लिया। मौके पर गीत-संगीत के अलावा महिलाओं ने तरह-तरह के खेल का भी आनंद लिया। सावन में लग गयी आग, रिमझिम गिरे सावन, सावन का महीना पवन करे शोर, लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है,सावन में मोरनी बनकर मैं तो छम छम नाचूं आदि गीतों पर महिलाएं जम कर झूमीं। महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं भी दी।

 सावन मिलन में सभी सदस्य महिलाएं हरे ड्रेस के साथ सावन क्वीन की प्रतियोगिता में शामिल हुईं। गायिका रत्ना गांगुली सावन क्वीन बनीं। वहीं श्रेया श्रीवास्तव और चंदा पहली और दूसरी रनर अप बनीं। विजेताओं को क्राउन और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

Read also- लालू जी ने अडवाणी जी का रथ रोका था, तेजस्वी ने भाजपा का रथ रोका

   इस अवसर पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने सावन गीत पर आधारित प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में दिवाकर कुमार वर्मा, कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, सुप्रिया सिन्हा, सुमिता सिन्हा, आनंद कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार और डा. नम्रता आनंद शामिल रहीं। मौके पर दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी महिलओं को चूड़ी, बिंदी, मेंहदी, सिंदूर दिया गया।


watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इस अवसर पर मिथिलेश सिंह, मुकेश महान,रंजना कुमारी,लक्ष्मी सिन्हा, रंजीत प्रसाद सिन्हा, सुधीर मधुकर, चंदू प्रिंस, चेतन थिरानी, बसंत सिन्हा, अरविंद जी,निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या, रंजीत ठाकुर, राजकुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी सभी कलाकारों और मीडिया बंधुओं को सम्मानित किया गया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.