गांधी शिल्प बाजार 2022: अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुराज्यीय सहकारी समिति पटना की अध्यक्ष अर्चना सिंह का कहना है कि गांधी शिल्प बाज...
बिहार

गांधी शिल्प बाजार 2022: हस्तशिल्प कलाकारों को उचित मंच देने की पहल: अर्चना सिंह

गांधी शिल्प बाजार 2022: पटना, संवाददाता। अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुराज्यीय सहकारी समिति पटना की अध्यक्ष अर्चना सिंह का कहना है कि गांधी शिल्प बाजार 2022 का आयोजन हस्तशिल्प कलाकारों को उचित मंच देने के उद्देश्य से किया गया है।

राजधानी पटना के गांधी मैदान में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार नयी दिल्ली द्वारा प्रायोजित है और अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुराज्यीय सहकारी समिति, पटना द्वारा आयोजित है    

 अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुराज्यीय सहकारी समिति पटना की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने यहां बताया कि गांधी शिल्प बाजार 2022, हस्तलिप कलाकारों को उचित मंच देने की पहल है। उन्होंने बताया कि यह बाजार अपनी गुणवत्ता और ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों द्वारा बाजार में स्वयं बिक्री तथा उचित दर पर उपलब्ध उत्पादों के कारण काफी लोकप्रिय हो चला है। इस बाजार में कुल 100 दुकानें लगायी गयी हैं। बिहार के अलावा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तामिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, आंध प्रदेश से आये कलाकारों की भागीदारी है। मधुबनी पेटिंग, शीतल पट्टी, कंथा, लखचुड़िया, हैंड ब्लॉक, पत्थर की मूति, लकड़ी में नक्काशी के उत्पाद, एपलिक, सुजनी, गुजरात के रंगीन हैंडी क्राफ्ट के बैग, साड़ी इत्यादि विक्री सह प्रदर्शनी के लिये उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त खानपान समूहों के द्वारा उत्पादित उत्पादन की विक्री, सह प्रदर्शनी के लिये उपलब्ध है। नि:शुल्क दुकानों के साथ अन्य सुविधायें भी दी गयी हैं।

   गौरतलब है कि यह बाजार 29 मार्च से 07 अप्रैल तक चलेगा। साथ ही इस हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। व्यंजन के स्टॉल भी बाजार में आकर्षण बढ़ाने के लिये लगाये गये हैं। समूह की महिला द्वारा उत्पादित पापड़, बड़ी भी विक्री के लिये उपलब्ध है। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता के लिए प्लास्टिक बैग के उपयोग के न करने का संदेश  इस बाजार में कपड़े और जूट की थैली उपलब्ध करा कर दी जा रही है।

इस बाजार में देश भर के हस्तशिल्प कलाकार आये हैं। हाथ से बने सामान को बढ़ावा मिले और इनके उत्पाद की खरीददारी हो। इनके सामानो की विक्री होने से इन लोगों की भी आजीविका चलती है। इसी के मद्देनजर यह बाजार उपलब्ध करवाया जाता है। कलाकारों को कोविड महामारी के कारण बहुत ही दयनीय स्थिति का सामना करना पड़ा है। मशीनी युग होने के कारण हस्तनिर्मित सामान के मूल्य अधिक होते हैं। बाजार में कंपटीशन के कारण हस्तशिल्प कलाकारों को कभी-कभी कम कीमत पर अपने उत्पाद बेचने को विवश होना पड़ता है।  गांधी शिल्प बाजार 2022 का आायोजन इस उद्देश्य से किया गया है कि हस्तशिल्प कलाकारों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.