सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित गांधी शिल्प बाजार 2022 में लाजवाब प्रस्तुति...
बिहार

गांधी शिल्प बाजार 2022 : दीदीजी संस्कारशाला के बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया

पटना, संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला के बच्चों ने राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित गांधी शिल्प बाजार 2022 में लाजवाब प्रस्तुति दे कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

  गौरतलब है कि राजधानी पटना के गांधी मैदान में  गांधी शिल्प बाजार 2022 का आयोजन चल रहा है। इसी अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद के निर्देशन में दीदीजी संस्कारशाला के बाल कलाकारों ने बिहार के लोक नृत्य राधा-कृष्ण और शिव तांडव गीतों पर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कलाकारों में पवन, गौरी, सूरज, प्राची प्रदर्शनी, बिट्टू, आर्यन, राजा, दीपक, खुशी, अमित, जिया, रिया, दीपक,देवी, श्वाति, राखी, सृष्ठि, प्रीति शामिल थे। इस अवसर पर हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार दिवाकर कुमार वर्मा, कुमार संभव, प्रेम कुमार ने भी अपने गायन से लोगों का मनोरंजन किया।

Read also-संगत कीजै साधु की, कभी न निष्फल होय : महंत ब्रजेश मुनि

 कार्यक्रम के अंत में अम्बपाली हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प बहुरजीय सहकारी समिति पटना की अध्यक्ष अर्चना सिंह ने सभी बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। अर्चना सिंह और डा. नम्रता आनंद ने हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों को मेडल और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

Get Corona update here

    अर्चना सिंह ने बताया कि गांधी शिल्प बाजार 2022 का आयोजन हस्तशिल्प कलाकारों को उचित मंच देने के उद्देश्य से किया गया है। यह बाजार अपनी गुणवत्ता और ग्रामीण क्षेत्र के कलाकारों द्वारा बाजार में स्वयं बिक्री तथा उचित दर पर उपलब्ध उत्पादों के कारण काफी लोकप्रिय हो चला है। बिहार के अलावा, पंजाब, उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, तामिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, आंध प्रदेश से आये कलाकारों की भागीदारी है। मधुबनी पेटिंग, शीतल पट्टी, कंथा, लखचुड़िया, हैंड ब्लॉक, पत्थर की मूति, लकड़ी में नक्काशी के उत्पाद, एपलिक,सुजनी, गुजरात के रंगीन हैंडी क्राफ्ट के बैग, साड़ी इत्यादि विक्री सह प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.