होली पूर्व होली मिलन समारोह का दौर चल रहा है। इसी क्रम में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने भी स्थानीय बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में हो...
बिहार

जीकेसी ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह 

टना, संवाददाता। होली पूर्व होली मिलन समारोह का दौर चल रहा है। इसी क्रम में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने भी स्थानीय बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गयी। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और भगवान चित्रगुप्त की वंदना की गयी।

 इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे पर फूलों की पंखुड़ियां डाल कर और गुलाल लगा कर होली खेली। ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने सभी उपस्थित लोगों को खुद से गुलाल लगाए और होली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ तमाम अतिथियों के लिए होली के पकवान मसलन तरह तरह के पकौड़े,फुलौरी, मालपुआ, दहीवाड़ा सहित छोले पूरी और आइस्क्रीम की व्यवस्था भी थी। इसके साथ ही साथ मंच पर लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम चलते रहे।

Read also-होली मिलन के अवसर पर मुकेश महान सहित 9 लोगों को मिले बिहार विभूति अवार्ड

  इस अवसर पर पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा विधायक अरुण कुमार सिन्हा और जीकेसी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने होली के महत्व की चर्चा की और सबों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद और जीकेसी बिहार के प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा, होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।  

Get Corona update here

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जीकेसी युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद राकेश रंजन, दूरदर्शन के डायरेक्टर राजकुमार नाहर,  प्रसिद्ध साहित्यकार समीर परिमल, राकेश कुमार डब्लू, राजेश सिन्हा संजू, हैप्पी श्रीवास्तव सहित जीकेसी के सैंकड़ो सदस्य मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.