गणतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह ग्लोबल कायस्थ काफ्रेंस के कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडोत्तोलन किया संगठन के....
बिहार

जीकेसी ने मनाया गणतंत्रता दिवस, किया झंडोत्तोलन

 पटना, संवाददाता। गणतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह ग्लोबल कायस्थ काफ्रेंस के कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडोत्तोलन किया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने। झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्र गान भी प्रस्तुत किया गया। इसके बाद दिवाकर वर्मा ने देशभक्ति गाना – कर चले हम फिदा वतन साथियों… गाकर वहां उपस्थित लोगों की आखें नम कर दी। इसके बाद सोनाक्षी ने गाना –ऐ मेरे वतन के लोगों जरा…प्रस्तुत किया

मौके पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में राजीव रंजन ने कहा कि आज हम गणतंत्र दिवस समारोह मना रहे हैं। इस समारोह को मनाने  के लिए हमारे पूर्वजों ने ढेर सारे वलिदान दिए हैं। उन्होंने सुभाषचंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि 1947 के पहले ही सुभाष बाबू की अगुवाई में आजाद हिन्द फौज की सरकार बन चुकी थी। सुभाष चंद्र बोस उसके राष्ट्राध्यक्ष थे। कई देशों से उस सरकार को मान्यता भी मिल गई थी। इस लिहाज से आजाद भारत के पहले राष्ट्राध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस ही थे।

Read also-दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में मनाया गया गणतंत्रता दिवस और वसंतोत्सव

 मौके पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए कि आज हम आजाद देश में रह रहे हैं या आजादी से सांसे ले रहे हैं तो इसके पीछे वलिदानों की लंबी श्रृंखला है। उन वलिदानों में से बहुतों के बारे में तो हमें पता भी नहीं है। क्योंकि इतिहास में वो सही तरीके से दर्ज भी नहीं किये गए। इसलिए जरूरी यह है कि उनका इतिहास फिर से लिखा जाए।  

 इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

गणतंत्रता दिवस के इस मौके पर जीकेसी के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार संजू, प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सहाय, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रसुन कुमार  कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास एवं अध्यक्ष दिवाकर वर्मा, लीगल सेल के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नंदा कुमारी,प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रचना सिन्हा,अराधना सिन्हा,पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद,पटना जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार, उपस्थित थे।    

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.