जीकेसी स्थापना दिवस : लॉंच हुआ जीकेसी कुटीर उद्योग के उत्पाद कई तरह के आचार और चार टेस्ट की बरियां।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के साप...
बिहार

ध्वजारोहण के साथ मनाया गया जीकेसी का स्थापना दिवस, गीत-संगीत से सराबोर हुआ माहौल

जीकेसी का स्थापना दिवस : लॉंच हुआ जीकेसी कुटीर उद्योग उत्पाद- कई तरह के आचार और चार टेस्ट की बरियां। पटना,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के साप्ताहिक  स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ जीकेसी कुटीर उद्योग उत्पाद को भी बरी और आचार की कई वेरायटी लॉंच की गई।

  जीकेसी के पटना स्थित केन्द्रीय कार्यालय में जीकेसी का तीसरे स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत प्रथम दिन भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जीकेसी कार्यालय परिसर में जीकसी के झंडोत्तोलन का साथ हुआ। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। फिर जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन सहित कुछ अधिकारी और पदाधिकारियों ने मिल कर दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन की औपचारिकताएं पूरी की गई।

Read also-जीकेसी कुटीर उद्योग का हुआ उद्घाटन, जल्द मिलेगा आचार और बरीR

 सांस्कृतिक कार्यक्रम जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार दास और जीकेसी बिहार कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा के संयोजकत्व में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान जीकेसी का एंथम सांग और चित्रगुप्त वंदना प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का संचालन जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव शिवानी गौड़ और कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के उपाध्यक्ष अजय अमबष्ठा ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिवाकर कुमार वर्मा, अनिल कुमार दास, ज्योति दास, आयुष सिन्हा, आलोक कुमार, प्रियदर्शी हर्षवर्धन, राजेश सिन्हा संजू, दिवाकर कुमार, रवि सहाय, आलोक कुमार सिन्हा, भवानी शारदे, निशा पराशर, संजय राज और उर्वशी सिन्हा और रश्मि सिन्हा ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सब में कजरा रे कजरा रे गाने पर ज्योति दास और उनके साथी कलाकार का नृत्य विशेष रूप से सराहा गया।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच केक काटकर जीकेसी का स्थापना दिवस और ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन भी मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक मुकेश महान, प्रेम कुमार, संजय कुमार सिन्हा, संजय कुमार संजू, दीप श्रेष्ठ, संजय सिन्हा, नंदा कुमारी, बलराम श्रीवास्तव, आलोक वर्मा, नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, सुशांत सिन्हा, प्रियांशु श्रीवास्तव, अमन कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, जीतेन्द्र राज,जयंत मल्लिक, प्रसून श्रीवास्तव, संजू श्री, सहित कई लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.