जीकेसी होली मिलन: होली खेलते समय सावधानी बरतें तथा नेचुरल या प्राकृतिक रंगों अथवा फूलों का ही इस होली में इस्तेमाल करें। ये अपील ग्लोबल का...
बिहार

जीकेसी होली मिलन: सावधानी से खेलें होली,नेचुरल कलर करें इस्तेमालः राजीव रंजन

जीकेसी ने मनाया होली मिलन समारोह। जमकर मचा धमाल, गायन-वादन और नृत्य ने बांधा शमा, जीकेसीयन महिलाओं के थिरके पांव ,गुलाल, अबीर और फूलों से रंगीन हुआ माहौल।

जीकेसी होली मिलन: पटना, मुकेश महान। होली खेलते समय सावधानी बरतें तथा नेचुरल या प्राकृतिक रंगों अथवा फूलों का ही इस होली में इस्तेमाल करें। ये अपील ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन ने अपने आवास पर आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में लोगों से कर रहे थे, जहां सैकड़ों की संख्या में जीकेसियन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।गौरतलब है कि ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष और जद यू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद के यहां आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद और संगठन की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने किया। साथ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. नम्रता आनंद और प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक भी थे।
इस मौके पर प्रबंध न्यासी ने भी सभी से कहा कि इस होली को हर्बल होली मान कर मनाएं, होली का आनंद लें, साथ में सेहत का भी ध्यान रखें।


उद्घाटन के पश्चात् जीकेसियनों ने जमकर होली खेली और धमाल मचाया। गाना-बजाना और नृत्य से माहौल पूरी तरह से फगुआ का हो गया था।होली पर आधारित विभन्न फिल्मी और लोक गीतों की प्रस्तुति ने शमां बाँध दिया था। जीकेसियन महिलाओं के भी पांव थिरकते दिखे। इस तरह फूलों एवं गुलाल के रंगों के साथ नृत्य और राग रस का भी आनंद लोगों ने उठाया। प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Read also- लगभग 70 सालों के संघर्ष के बाद हमें मिला महिला दिवस: रागिनी रंजन

इस मौके पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव, अभिषेक झा, परिमल कुमार, मनीष कुमार,अजीत पटेल,अकबर अली,महेश दास,अजय निषाद, हिमराज राम, ई. राजेंद्र यादव,नागेन्द्र कुमार, सबिहुद्दीन अहमद सीफू,नविश नवेंदु, मौर्यालोक शोपकीपर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार डब्लू, डॉ मनोज संडवार, संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश महान, अतुल आनन्द सन्नू, प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, दीप श्रेष्ठ, आशुतोष ब्रजेश, संजय कुमार सिन्हा, रवि सहाय, राष्ट्रीय संयोजक धनंजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निलेश रंजन, बलिराम श्रीवास्तव,रंजना कुमारी, रचना कुमारी, डॉ निशा पराशर, रविशंकर सिन्हा, युवा अध्यक्ष राहुल मणि, श्रेयांश मोहन वर्मा, अमिताभ वर्मा, अमिताभ ऋतुराज, राजेश सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, विनीता कुमारी, कौशलेश जमैयार,शैलेश जमैयार, नूतन कुमारी, रिशभ कुमार,सुष्मा रानी, शशांक शेखर सिन्हा, डॉ वी.के. सिन्हा, सहित सैंकड़ों जीकेसियन उपस्थित थे। अंत में वहां उपस्थित सभी लोगों ने होली विशेष पकवान का स्वाद भी लिया।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.

2 Replies to “जीकेसी होली मिलन: सावधानी से खेलें होली,नेचुरल कलर करें इस्तेमालः राजीव रंजन

  1. Normally I don’t learn article on blogs, but I would like to say that this write-up very forced me to check out and do it! Your writing style has been surprised me. Thanks, very nice article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *