कायस्थों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिवद्ध है जीकेसी। कायस्थ जाति की राजनीतिक उपेक्षा अब कायस्थों को बर्दाश्त नहीं है। हर हाल में अब ...
बिहार

कायस्थों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिवद्ध है जीकेसीःराजीव रंजन प्रसाद

कायस्थों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिवद्ध है जीकेसी । पटना, रंजना कुमारी। कायस्थ जाति की राजनीतिक उपेक्षा अब कायस्थों को बर्दाश्त नहीं है। हर हाल में अब वो अपना वाजिब हक लेकर रहेगी। इसके लिए जरूरत पड़ी तो कायस्थ अब अपने लोगों को जीताएगी। जहां सक्षम हैं, वहां अगर पार्टियों ने हमें टिकट नहीं दिया तो उसे हराएगी भी। चाहे पार्टी कोई भी हो। ये बातें ग्लोवल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोवल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने xposenow.com से एक मुलाकात में कही।

  उन्होंने कहा कि अब हर राजनीतिक पार्टियों से हिसाब लिया जाएगा। टिकट में हर पार्टियों से अपनी भागीदारी मांगी जाएगी। जो राजनीतिक पार्टीयां कायस्थों के साथ होंगी, कायस्थ भी उनके साथ होंगे। जो पार्टियां कायस्थों के खिलाफ होगी, कायस्थ भी उनके खिलाफ होंगे।

 जीकेसी के गलोवल अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में कायस्थ अब एक हो रहे हैं। जहां मतदान की दृष्टि से हम मजबूत स्थिति में हैं वहां हम अपना प्रभाव दिखाएंगे। अब कायस्थ आर-पार के मूड में हैं। लगातार सभी पार्टियों द्वारा की जा रही अपनी जाति की उपेक्षा से तंग आकर उन्होंने मान लिया है कि अभी नहीं तो कभी नहीं।

उन्होंने कहा हमें किसी भी पार्टी से परहेज नहीं, जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं, जो हमारे साथ हैं। राजीन रंजन ने कहा कि हमारा स्लोगन भी है– न हम किसी के साथ हैं, न हम किसी के खिलाफ, जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं। स्लोगन से ही स्पष्ट है कि अलग अलग राज्यों में हम अलग अलग पार्टियों के साथ हो सकते हैं अगर वो सही अनुपात में कायस्थ समाज को टिकट देते हैं, उनका सम्मान रखते हैं तो वहां हम उनके साथ हो सकते हैं। कायस्थों की की राजनीतिक भागीदारी हर हाल में बढ़ाने के लिए जीकेसी संकल्पित है।

Read also- कायस्थों के सशक्तिकरण के लिए गठित हुआ है जीकेसीः राजीव रंजन प्रसाद

उन्होंने कहा कि 19 दिसम्बर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टैडियम में चित्रांश समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण का रोडमैप तय हो जाएगा, फिर उसी हिसाब से आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.