GKC
बिहार

महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है GKC : राजीव रंजन प्रसाद

नयी दिल्ली, संवाददाता।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेन्स (GKC) ने यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम (पोश) के अपने पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।

 (GKC) के यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम (पोश) के पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम को जीकेसी के  कानूनी और कॉर्पोरेट सेल के ग्लोबल अध्यक्ष एडवोकेट अवनीश श्रीवास्तव ने संबोधित किया।  
    इस कार्यक्रम को ग्लोबल अध्यक्ष डिजिटल-तकनीकी आनंद सिन्हा और ग्लोबल महासचिव सौरभ श्रीवास्तव ने संचालित किया।

   अवनीश श्रीवास्तव ने यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम पर जीकेसी के 150 से अधिक सदस्यों को प्रशिक्षित किया और उन्होंने कहा कि पोश उन सभी संगठनों में लागू है जहां 10 से अधिक सदस्य या कर्मचारी काम कर रहे हैं। पोश का कार्यान्वयन और आंतरिक समिति का गठन अनिवार्य है।जीकेसी महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूकता फैलाने, जीकेसी सदस्यों के लिए विकास के अवसरों की तलाश करने के लिए काम करेगा।
Read Also: राजद (RJD) का कुशासन व त्राहिमाम संदेश बिहार का काला अध्याय.


   GKC के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पोश महिलाओं को सशक्त बनाने का एक अवसर है और इस कानून को हर कार्यस्थल पर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीकेसी महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि जीकेसी सभी कार्यस्थलों पर पोश को लागू करने के लिए सभी कदम उठाएगा। जीकेसी पॉश ट्रेनर बनाने के लिए कोर्स शुरू करेगा जिससे पूरे समाज में जागरूकता फैलाई जा सके।

GKC की प्रबंध न्यासी और आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष  रागिनी रंजन ने पोश पर प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के बारे में बताया। 
उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वही GKC की सीएफओ और जीकेसी की आंतरिक समिति की सदस्य श्रीमती निशिका रंजन ने कहा कि महिलाएं बेहद शक्तिशाली हैं और जीकेसी पोश पर जागरूकता का देशव्यापी आंदोलन पैदा करेगी।

Get Latest Updates on Corona

    GKC की आंतरिक समिति सदस्य और बिहार अध्यक्ष डॉ. नम्रता आनंद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को समान अवसर देने की बहुत आवश्यकता है। जीकेसी की आंतरिक समिति के सभी सदस्य सच्चे और निष्पक्ष न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।जीकेसी की आंतरिक समिति सदस्य महाराष्ट्र अध्यक्ष शिशिर सिन्हा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिय जीकेसी प्रतिबद्ध है।
   GKC ईसी कमेटी की बाहरी सदस्य और पंजीकृत एनजीओ पिंक एंड ब्लू की अध्यक्ष एडवोकेट रितु गोयल ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगी कि सभी को न्याय सही और निष्पक्ष तरीके से दिया जाये। उन्होंने  कहा कि जागरूकता घर से ही शुरू की जा सकती है और यदि हम अपने परिवार के सदस्यों को प्रशिक्षित करने में सक्षम हैं तो निश्चित रूप से हम अपने समाज को बदल सकते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.