GKC
बिहार

कायस्थों हितों की रक्षा के लिए सबसे बड़ा संगठन है GKC:राजीव रंजन

  • देश के पांच भागों के लिए जीकेसी के जोनल प्रभारी मनोनीत

पटना/नई दिल्ली, संवाददाता।ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) ने देश भर में अपने संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत आज जोनल प्रभारियों का मनोनयन कर दिया और उनके नामों की विधिवत घोषणा कर दी।

जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने आज यहां बताया कि GKC के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने संपूर्ण भारत में कायस्थों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करने के इरादे से उत्तरी पूर्वी दक्षिणी और पश्चिमी भारत के साथ-साथ केंद्रीय भारत के लिए आज जोनल प्रभारियों का मनोनयन किया है। इसके तहत अखिलेश श्रीवास्तव को उत्तर भारत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव को पूर्वी भारत,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार शिशिर सिन्हा को पश्चिमी भारत और डिजिटल मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सिन्हा को दक्षिणी भारत का जोनल प्रभारी बनाया गया है।इसी प्रकार दीपक कुमार वर्मा को केंद्रीय भारत का जोनल प्रभारी मनोनीत किया गया है।

Read Also: केन्द्रीय मंत्री Ravi Shankar Prasad ने आक़्सीजन काॅन्सेंट्रेटर और कोरोना किट

उन्होंने बताया कि जोनल प्रभारियों के मनोनयन से संबंधित जोन के अंतर्गत आने वाले राज्यों में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के संगठनात्मक ढांचे को तेजी से खड़ा तथा मजबूत किया जा सकेगा और कायस्थों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जोनल प्रभारियों के मनोनयन में सक्रिय तथा संगठन के प्रति समर्पित पदाधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है।उन्होंने बताया कि संगठन को सभी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रमंडल राज्य तथा जोन स्तर पर प्रभारियों का मनोनयन कर दिया गया है और उन्हें सदस्यता अभियान के साथ-साथ कांफ्रेंस के सात सूत्री आयामों को प्रभावी ढंग से अमलीजामा पहनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया गया है।

Get latest updates on Corona

श्री प्रसाद ने बताया कि GKC कायस्थों के हितों की रक्षा और विविध प्रकार से उन्हें शिक्षा, व्यापार, रोजगार, कला संस्कृति, खेल, मनोरंजन मीडिया एवं राजनीति से जोड़ने के लिए पूरे विश्व में अब तक के सबसे बड़े संगठन के रूप में सामने आने के उद्देश्यों को लेकर कार्य कर रहा है। यही कारण है कि देश के सुदूरवर्ती राज्यों के अलावा 20 से अधिक देशों के चित्रांश परिवार के सदस्य तेजी से GKC से जुड़ रहे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.