ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस ने जीकेसी कायस्थ चौपाल का आयोजन पटना के भूतनाथ रोड के आम्रपाली अपार्टमेंट किया, जहां महिलाओं को स्वरोजगार से जो...
बिहार

पटना में हुआ जीकेसी कायस्थ चौपाल का आयोजन

पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस ने जीकेसी कायस्थ चौपाल का आयोजन पटना के भूतनाथ रोड के आम्रपाली अपार्टमेंट किया, जहां महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद कर रही थीं।

 इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के प्रखर नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाये जा रहे हैं। घरों में रहने वाली महिलाओं ने भी बहुत से कुटीर उद्योगों से खुद को जोड़ लिया है। आज महिलायें घर बैठे ही पापड़, चिप्स, मोमबत्ती, अगरबत्ती, फूल माला, आदि बनाने का काम कर रही हैं। ऐसे उद्योगों में लगातार महिलाओं की रुचि बढ़ रही है।

 उन्होंने कहा कि जागरूकता और जानकारी के अभाव में जहां तहां भटक रही महिलाओं का सशक्तिकरण कर उनके विकास के लिए उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा। महिलाओं को को प्रशिक्षण देकर उनमें हुनर पैदा किए जाएंगे। महिलाओं को कुटीर उधोग से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

Read also- भारत के चार दिशाओं में है चार धाम, रथ पर निकलते हैं भगवान जग्गनाथ

 इस अवसर पर जीकेसी महिला प्रकोष्ठ की कार्यवाहक अध्यक्ष शिखा स्वरूप ने कहा, बेटी हो या बेटा, दोनों को है पढ़ाना, कोई किसी से कम नहीं, दोनों को है आगे बढ़ाना। महिलाएं ही समाज को जोर सकती है और समाज में शांति स्थापित कर सकती है। महिलाएं आपसी मिल्लत से अपना तथा समाज का उत्थान कर सकती है। जीकेसी महिला प्रकोष्ष्ठ का गठन महिलाओं को शैक्षिक, समाजिक और राजनैतिक शिखर पर सशक्त करने की दृष्टि से किया गया है। महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोडे़ बिना किसी समाज, राज्य एवं देश के आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

  इस अवसर पर कानन लक्ष्मी, वर्षा लक्ष्मी, पुष्पा सहाय,  अंजुला सिन्हा, सुनीता श्रीवास्तव, गर्विता श्री, अभिलाषा, ऐश्वर्या सिन्हा, अंजू सिन्हा, भारती लक्ष्मी, विजया लक्ष्मी, प्रशंसा भारती, अनिता सिन्हा, आरती सिन्हा ने भी अपने विचार व्यक्ति किये।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.