जीकेसी महान कवियित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च को महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह 2022...
बिहार

26 मार्च को नयी दिल्ली में होगा जीकेसी महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह

नयी दिल्ली,संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) महान कवियित्री, सुविख्यात लेखिका, पद्म सम्मान से अंलकृत महादेवी वर्मा की जयंती 26 मार्च के अवसर पर महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह-2022 का आयोजन नयी दिल्ली में 26 मार्च को करने जा रहा है।

Read also- Navratri 2022: 2 अप्रैल से चैत नवरात्रि, जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और इसकी पूजन विधि

    महादेवी वर्मा स्मृति सम्मान समारोह के संदर्भ में जीकेसी ग्लोबल अध्‍यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि यह सम्मान समारोह, गांधी स्‍मृति संस्‍थान, नई दिल्‍ली में आयोजित किया जा रहा है।यह सम्‍मान फिल्‍म, पत्रकारिता, कला-संस्कृति, और शिक्षा के क्षेत्र में लिए पिछले साल से दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महादेवी वर्मा छायावादी युग की प्रमुख कवयित्री मानी जाती हैं। आधुनिक हिंदी साहित्य में महादेवी वर्मा मीराबाई के नाम से प्रसिद्ध हुईं। आधुनिक गीत काव्य में महादेवी वर्मा का स्थान सर्वोपरि रहा तथा उन्होंने एक गद्य लेखिका के रूप में भी अपनी ख्याति प्राप्त की।       

Get Corona update here          

 जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि प्रख्यात कवयित्री महादेवी वर्मा की गिनती हिन्दी कविता के छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभ सुमित्रानंदन पंत, जयशंकर प्रसाद और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के साथ की जाती है। महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ने उन्हें ‘हिंदी के विशाल मंदिर की सरस्वती’ कहा था। उन्होंने कहा कि महादेवी वर्मा एक ऐसी लेखिका थी, जिन्होंने अपनी कलम से समाज के दबे-कुचले वर्ग के दर्द को उकेरा। उन्होंने समाज के सामने शोषित वर्ग के संघर्ष को अपने शब्दों से चित्रीत किया।