GKC
बिहार

ईद पर GKC की संगीतमय प्रस्तुति ‘एक शाम कव्वाली के नाम’


पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) कला संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से ईद के पावन अवसर पर ऑनलाइन संगीतमय कार्यक्रम ‘एक शाम कव्वाली के नाम ’का आयोजन कर रहा है।
कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल ने बताया कि ‘एक शाम कव्वाली के नाम ’कार्यक्रम का आयोजन आगामी 14 मई को “फेसबुक लाइव” पर देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप की मदद से संध्या आठ बजे से किया जा रहा है।

Read Also: shyam premi group ने किया ऑक्सीजन के साथ दवा और खाना का मुफ़्त वितरण
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वारसी बंधु ग्रुप जयपुर के प्रतिष्ठित कलाकार सरदार अली वारसी और शाहिद अली समेत कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।
GKC के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने लोगों को ईद की बधाई और शुभकामना देते हुये कहा कि ईद का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सदभाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

आपको बता दें ईद-उल-फितर इस्लाम का पावन त्योहार है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। ईद मनाने की तारीख चांद को देखकर निश्चित होती है। इस साल 14 मई 2021 को ईद मनाए जाने की उम्मीद है। ईद-उल-फितर पर खासतौर पर सेंवई बनती हैं। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

ईद कैसे मनाते हैं: यह त्योहार भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन मुस्लिम लोग सुबह नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए सुख- चैन की दुआ मांगते हैं। इस मौके पर खुदा का शुक्रिया किया जाता है क्योंकि उन्होंने रमजाने के पूरे महीने रोजा रखने की ताकत दी। ईद पर जकात यानी अपनी कमाई की एक खास रकम गरीबों या जरूरतमंदों के लिए निकाली जाती है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.