GKC
बिहार

GKC की नई पहल-प्रार्थना एवं सत्संग का हुआ वर्चुअल आयोजन

पटना, संवाददाता। 21 मई ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (GKC) कला संस्कृति प्रकोष्ठ के सौजन्य से प्रार्थना एवं सत्संग का वर्चुअल आयोजन किया गया।
GKC कला संस्कृति प्रकोष्ठ की सचिव, कृष्णा कलायन कला केंद्र की निदेशक और कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती श्वेता सुमन ने बताया कि जीकेसी कला संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से कृष्णा कलायन कला केंद्र के संयोजन में “द आर्ट ऑफ लिविंग “के सानिध्य में “लोका समस्ता सुखिनो भवन्तु” के उद्देश्य से प्रार्थना एवं सत्संग का वर्चुअल आयोजन किया गया।

Read also: पंचायत चुनाव होने तक मुखिया-सरपंच के कार्यकाल को बढ़ा देना चाहिए: Tejashwi Yadav

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वैचारिक समृद्धि के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ शिक्षिका संगीता सिन्हा जी द्वारा गुरुजी के मार्गदर्शन एवं सकारात्मक जीवन उपयोगी अनुकरणीय बातों को बताया गया।
संगीता सिन्हा ने बताया कि आज की विषम परिस्थिति में अनिश्चितता छाई हुई है,एक मात्र अध्यात्म ही लोगों को इससे उबार सकता है। बचपन से हमे किसी ने नहीं बताया कि हमारा श्वास ही वह महत्वपूर्ण कड़ी है जो हमारे शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रख सकता है।
कार्यक्रम में पल्लव हलधर द्वारा सत्संग की प्रस्तुति हुई।पल्लव जी ने सत्संग में ,ॐ नमः शिवाय, वंदे भुवनेश्वरी,जय गुरु ॐ कारा आदि भजनों से खूब आनंद बिखेरा। इस दौरान जीकेसी परिवार के दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गयी।

सत्संग के माध्यम से आप ईश्वर से जुड़ते हैं : डा. नम्रता आनंद

कार्यक्रम के दौरान GKC बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने प्रार्थना गीत(मानव तू प्रभु की रचना का सुंदरतम श्रृंगार है।सोचा तूने तेरे ऊपर उसका कितना प्यार है)गाया। वही जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिणी स्वरूप ने कविता पाठ किया।

जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है सत्संग : राजीव रंजन प्रसाद

GKC के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि सत्संग यानी गुरु की प्रेरणा से परम सत्य को संगति कहते है, जैसी संगत वैसी रंगत तो शरीर के भीतर की आत्मा की शांति और आनंद के लिए सत्संग एक बहुत सशक्त माध्यम है और आज इस मंच से हम जन जन तक ये सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर पा रहे हैं।सत्संग जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है और मन के बुरे विचारों एवं पापों को दूर करता है।
GKC की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि सत्संग वह माध्यम है जिससे हम परमपिता से साक्षात्कार कर पाते हैं।दुखों का नाश होता है और मन आनंदित रहता है और स्वस्थ मन से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण कर सकते हैं।
जीकेसी कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार लाल ने कहा कि सत्संग करने से जीवन में प्रतिदिन निखार आता चला जाता है।जीवन में निरंकार की अनुभूति से जीवन में सकारात्मक भावों का संचार होता है। परमात्मा का ज्ञान होने पर ही जीवन में सुख शांति निंरतर बनी रहती है।
श्वेता सुमन ने बताया कि ध्यान सत्संग वह क्रिया वह सेवा है जिसके माध्यम से हम स्वयं के साथ साथ समस्त लोक के मानवीय मूल्यों का पुनरूत्थान एवं आध्यात्मिक उन्नति करा सकते हैं।ध्यान के माध्यम से हम ईश्वर से जुड़ते हैं और सत्संग के माध्यम से गुरु एवं ईश्वर से सर्वस्व बांटते हैं।आज इस संकट की घड़ी में हम सब समर्पित हो कर प्रार्थना करें।गुरुजी की प्रेरणा से समस्त लोग लोका सुखिनो भवन्तु के लिए प्रार्थना करेंगे।

जीकेसी डिजिटल एवं संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सिन्हा ने कहा कि सत्संग जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है।जीवन को समुन्नत बनाने और सुधारने के लिए सत्संग मूलाधार है। जीवन के उद्देश्य की प्राप्ति में सत्संग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से और भी विषयों पर बहुत जल्द दूसरे सत्र भी आयोजिय होंगे, साथ ही साथ जीकेसी के युट्यूब चैनल से और भी इनफार्मेशन प्रकाशित की जाएगी।

जीकेसी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस परिवार की तरफ से श्री श्री रविशंकर जी के चरणों मे वन्दन अभिनंदन करते हुए श्लोक (ब्रह्मानंदं परमसुखदं केवलं ज्ञानमूर्तिं द्वंद्वातीतं गगनसदृशं तत्त्वमस्यादिलक्ष्यम्। एकं नित्यं विमलमचलं सर्वधीसाक्षिभूतं भावातीतं त्रिगुणरहितं सद्गुरुं तं नमामि।गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा।

गुरुः साक्षात् परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः।।) सुनाया। जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि सत्संग के माध्यम से आप ईश्वर से जुड़ते हैं और आध्यात्मिक चेतना के संचार से वैचारिक समृद्धि आती है,आप रचनात्मक रहते हुए प्रगतिशील रहते हैं ,नकारात्मक विचारों का कुप्रभाव आपपर नही पड़ता है। उन्होंने कहा कि जीवन में जब हम निराशा की तरफ किसी कारण वश चले जाते हैं उस समय सत्संग और ध्यान हमें उस विकट परिस्थिति से निकाल कर हमें फिर से जीना सिखाती है।

वर्चुअल कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव, दीपक कुमार वर्मा, प्रेम कुमार, नवीन कुमार श्रीवास्तव, पवन सक्सेना, संजय कुमार सिन्हा, सुनील श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, अनुराग समरूप, बलिराम जी, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सुभाषिनी स्वरूप, कुमार मानवेन्द्र, डा: नम्रता आनंद, नीना मंदिलवार, मुकेश महान, रितिक श्रीवास्तव, अनुराग सक्सेना, प्रियंका श्रीवास्तव, विंदु भूषण, मुकेश कुमार वर्मा, पिंकी दत्ता, प्रीति श्रीवास्तव, भारती श्रीवास्तव, आलोक अविरल, शिखा स्वरूप, संध्या सिन्हा, उत्कर्ष आनंद, तनुश्री सिन्हा, रितेश कुमार सिन्हा, अजय वर्मा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुये।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.