Kayastha Choupal
बिहार

जीकेसी ने आयोजित किया कायस्थ चौपाल

Kayastha Choupal: श्री चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति को किया आमंत्रित

21 नवंबर को राजधानी पटना में शंखनाद यात्रा

19 दिसंबर को तालकटोरा स्टेडियम में जीकेसी करेगा विश्व कायस्थ महासम्मेलन

17 नवंबर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने कायस्थ चौपाल का आयोजन किया, जिसमें जीकेसी के पदाधिकारियों ने आगामी 21 नवंबर को राजधानी पटना में होने वाली शंखनाद यात्रा और राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालटकटोरा स्टेडियम में 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्‍मीदों का कारवां’ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये श्री चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति को आमंत्रित किया।

जीकेसी मीडिया और कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 19 दिसंबर को विश्व कायस्थ महासम्मेलन ‘उम्मीदों का कारवां’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर राजधानी पटना में 21 नवंबर को शंखनाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बिहार के सभी 38 जिलों के जीकेसी प्रतिनिधि और पूजा समिति के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

इसी को लेकर जीकेसी राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों में कायस्थ चौपाल का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में राजधानी पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी,आशियाना नगर में श्री चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति के सचिव राकेश रंजन की अध्यक्षता में कायस्थ चौपाल का आयोजन किया गया।

इस अवसर (Kayastha Choupal) पर जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा,जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद, जीकेसी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रियदर्शी हर्षवर्धन, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश रंजन, जिला उपाध्यक्ष धनंजय प्रसाद,संजय कुमार श्रीवास्तव, निखिल रंजन, रवि सहाय,संजय कुमार सिन्हा, समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.