बिहार

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की जीकेसी पटना सिटी इकाई का गठन

जीकेसी पटना सिटी इकाई गठित। पटना,संवाददाता। कायस्थ समाज के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिये प्रतिबद्ध अंतर्राष्ट्रीय संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के बिहार के विभिन्न जिलों में एवं स्थानों में विस्तार के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत पटनासिटी में जीकेसी कमिटी का गठन कर दिया गया है।

   जीकेसी मीडिया-कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि जीकेसी में सदस्यता अभियान बिहार के पूरे 38 जिलों में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीकेसी पटनासिटी कमिटी का गठन कर दिया गया है।

watch it also https://www.youtube.com/watch?v=5OzTxJO6O18

 उन्होंने बताया कि अभिषेक वर्मा उर्फ मस्तु वर्मा के नेतृत्व में पटनासिटी जीकेसी कमिटी गठित की गई है। इस कमिटी में प्रभात वर्मा, विनोद कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिन्हा और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

Read also- लंदन से मिशन सहयोग ने मेडिकल कंसल्टेंसी दी घरौंदा अनाथालय की बच्चियों को

     जीकेसी पटना सिटी इकाई के गठन के अवसर पर अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में कई सदस्यों ने जीकेसी की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जीकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार-झारखंड के प्रभारी दीपक कुमार अभिषेक, प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद और जीकेसी पटना जिलाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने सभी नये सदस्यों को फूल माला और अंगवस्त्र देकर जीकेसी में स्वागत किया।

     

  

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.