ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रो ग्रीन अभियान को मजबूती देते हुए देश भर...
बिहार

जीकेसी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया पौधरोपन

पटना, संवाददाता। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ग्रो ग्रीन अभियान को मजबूती देते हुए देश भर में पोधरोपन का विस्तृत कार्यक्रम चलाया। इस कार्यक्रम के तहत पौधारोपण तो किया ही गया साथ ही पर्यावरण के प्रति आम लोगों को जागरूक भी किया गया। इस क्रम में हजारों पेड़ पौधे देश भर में लगाए गए।   

  इस अवसर पर जीकेसी बिहार ने भी ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन की अगुवाई में पटना के रायल गार्डेन में छोटे छोटे पौधे लगाए। मौके पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आज समूचा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। जीकेसी का ड्रीम प्रोजेक्ट गो ग्रीन पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह जीकेसी की पर्यावरण के प्रति सामूहिक चिंता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पौधे ही हैं, जो हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं। सूर्य के ताप से हमारा संरक्षण कर हमें शीतलता प्रदान करते हैं।

   दिल्ली में पौधरोपन के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीकेसी गो ग्रीन अभियान की अध्यक्ष रागिणी रंजन ने कहा कि पेडो़ं के बिना शुद्ध पर्यावरण की कल्पना ही बेमानी है। पेडो़ं का खात्म कर हम मानव सहित तमाम जीवन को नष्ट करने पर तुले हैं। अब समय आ गया है कि हम सब इससे बचें और पेड़ पौधों सहित तमाम पर्यावरण का संरक्षण करें और जीवनदायी पौधे रूपी संपदा को बचाएं।

Read also- डॉ अनंत मोहन दास मेमोरियल ट्रस्ट मानव सेवा को बढ़ावा देगा

 पटना के एक कार्यक्रम में जीकेसी बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़- पौधे काटने से बचाएं।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 इस अवसर पर  प्रदेश महासचिव संजय सिन्हा, संगठन मंत्री बलिराम जी, युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार वर्मा, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन, युवा पटना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पीयूष श्रीवास्तव, मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव सह प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, कार्यालय सचिव प्रसून श्रीवास्तव, शैलेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.