गुदरी के लाल थे लाल बहादुर शास्त्री। शास्त्री जी से हम लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
पटना, मुकेश महान। लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर अपने पटना स्थित कार्यालय में जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस) ने सोमवार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए याद किया।
पुष्पांजलि के बाद मौके पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक और अद्वितीय व्यक्तित्व के स्वामी थे गुदरी के लाल -लाल बहादुर शास्त्री। विकट परिस्थितियों में वे भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने थे। उनका पूरा जीवन सादगी और अनुशासन के साथ बिता था। छोटे कद और सामान्य काठी के शास्त्री जी जंग में भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये थे। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी से हम लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।ग्लोबल अध्यक्ष ने महात्मा गांधी पर भी अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें भिक्षुक पुनर्वास गृह और एमआई क्योर होम्स के कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित
इस अवसर पर प्रबंध न्यासी रागनी रंजन ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने देश को ‘‘जय जवान जय किसान’’ का नारा देकर लोगों को यह समझाया था कि देश के लिए जवान और किसान दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने यह नारा देकर अन्न उत्पादन के क्षेत्र में देश को आत्म निर्भर बनाने का बीज बो दिया था। सादगी भरा जीवन में रहकर भी देश की सेवा और समाज की सेवा कैसे की जा सकती है, इसका मार्ग उन्होंने ही प्रशस्त किया था।
इसे भी पढ़ें –स्वच्छता अभियान में उतरे विभाग के अधिकारी
इस अवसर पर पुष्प अर्पित करने वालों में बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, संजय कुमार सिन्हा, आशुतोष ब्रजेश, दीप श्रेष्ठ, धनंजय प्रसाद, डॉ. प्रियदर्शी हर्षवर्धन, आलोक वर्मा, पुरुषोत्तम नारायण गोपाल, अनिल कुमार दास, बलराम श्रीवास्तव, निलेश रंजन, दिलीप कुमार सिन्हा, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, मुकेश महान, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, वरुण कुमार सिन्हा, सहित डब्लू श्रीवास्तव, कुमार अभिषेक, रवीन्द्र किशोर, सुधाश्री शामिल थे।





Hello! I just would like to give a huge thumbs up for the great info you have here on this post. I will be coming back to your blog for more soon.