विश्वस्तरीय कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने राजकीय नेत्रहीन विद्यालय कदमकुंआ में स्कूली बच्चों क...
बिहार

जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने नेत्रहीन विद्यालय में मनाया होली का त्योहार

पटना, संवाददाता। विश्वस्तरीय कायस्थ संगठन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने राजकीय नेत्रहीन विद्यालय कदमकुंआ में स्कूली बच्चों के साथ होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया।

 जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने इस क्रम में   बच्चों के बीच रंग, अबीर, टोपी, मुखौटा, पिचकारी और गिफ्ट भी वितरित किए। इन होली सामग्री को पाकर नेत्रहीन बच्चों के चेहरे पर खुशियां छा गई। वहां उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की बधाइयां और शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम का संयोजन जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. नम्रता आनंद कर रही थी।

  इस अवसर पर जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि होली का त्योहार एकता का संदेश देता है। होली मिलन समारोह एकता का प्रतीक है। यह त्योहार गिले-शिकवे को दूर करने का है। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति बंधन तोड़कर भाई-चारे का संदेश देता है। होली खुशहाली और जीवन में रंग भरने का त्यौहार है। उन्होंने सभी लोगों को आपसी भाईचारा के साथ होली का का पर्व मनाने की अपील की।

Read this also- देशभक्ति के साथ नई शिक्षा नीति को बढ़ावा देगा देशभगत यूनिवर्सिटी: डॉ. जोड़ा सिंह

 इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा कि ज़रूरत रंगों की नहीं प्रकाश की होती है, जिसमें रंगों का अस्तित्व होता है, जिससे रंगों की पहचान होती है। जीकेसी सेवा-मानवाधिकार प्रकोष्ठ सेवा-समर्पण की भावना को संजोये है। होली का त्योहार खुशियां बांटने का है। हमारी कोशिश है कि हम विद्यालय के बच्चों के बीच जाकर उनकी जिंदगी में खुशियों का रंग भरें और उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकें। होली सिर्फ रंगों का ही त्यौहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है। इन बच्चों के बीच आकर होली मनाने के बाद इस महान पर्व की सार्थकता सही साबित होती है।

Read also – Success story-मैं अकेली नहीं रही ममता, अपने दुख दर्द का मैं साथी हूंः साहित्यकार ममता मेहरोत्रा

  इस अवसर पर जीकेसी बिहार-झारखंड के सह प्रभारी प्रेम कुमार, राष्ट्रीय सचिव दीप श्रेष्ठ, राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा संजू, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष  दिवाकर कुमार वर्मा, आईटी सेल बिहार के अध्यक्ष आशुतोष ब्रजेश, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अमबष्ठ, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार बादल, दिवाकर कुमार, प्रसून श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार, रेणु सिन्हा, राजकुमार स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक और छात्र समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.